एक्सप्लोरर

IND vs AUS Hockey: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें मुकाबले में 4-5 से हराया, सीरीज पर 1-4 से किया कब्जा

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय हॉकी टीम को सीरीज के पांचवें मुकाबले में 4-5 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया.

India vs Australia Hockey: भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (24वें और 60वें मिनट) ने दो जबकि अमित रोहिदास (34वें मिनट) और सुखजीत सिंह (55वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा. भारत ने शुरुआती दो मैच 4-5 और 4-7 से गंवाने के बार तीसरा मैच 4-3 से जीता था. चौथे मैच में मेहमान टीम को 1-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

रविवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम दोनों टीम में कहीं बेहतर नजर आई. टीम ने शुरुआती दो क्वार्टर में मैच पर नियंत्रण बनाया. दूसरी तरफ भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की और उसके मूव में हिचक दिख रही थी. ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की और विकहैम ने दूसरे ही मिनट में मैदानी गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी.

भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस पर दबाव डालने में नाकाम रहे और पहले क्वार्टर में टीम ने बामुश्किल कोई मौका बनाया. विकहैम ने 17वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को दोगुना कर दिया. लैकलेन शार्प ने मिडफील्ड से गेंद को अपने कब्जे में लिया और भारत के कुछ डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को विकहैम के पास पहुंचाया जिन्हें सिर्फ भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को छकाना था और उन्होंने इसमें कोई गलती नहीं की.

हरमनप्रीत ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-2 किया. ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन रिजर्व गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने जेरेमी हेवर्ड के प्रयासों को नाकाम कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि जेलवस्की की बदौलत मध्यांतर से ठीक पहले 3-1 की बढ़त हासिल कर ली.

मध्यांतर के बाद भारत ने आक्रामक शुरुआत की और रोहिदास के गोल से स्कोर 2-3 कर दिया. कुछ मिनटों बाद श्रीजेश ने शार्प के हमले को नाकाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि दबाव बनाए रखा और 40वें मिनट में एंडरसन ने डेनियल बील के पास पर गोल दाग दिया. वेटन ने एक और गोल दागकर मेजबान टीम को 5-2 की बढ़त दिलाई. सुखजीत ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को कम किया. अंतिम मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत ने गोल में बदला लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए.

यह भी पढ़ें : PAK vs ENG: अनोखे अंदाज़ में खेलते हुए दिखे जो रूट, खुद को बनाया बाएं हाथ का बल्लेबाज़, वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget