एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: भारतीय टीम सावधान!, फॉर्म में लौटा ये ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज

स्मिथ ने आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 311 रन बनाए थे और इसमें तीन अर्धशतक शामिल था.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल-13 में उन्होंने अपना स्वभाविक खेल बदल दिया था और वह पॉवर हिटिंग शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे टी20 में उनकी लय और फॉर्म प्रभावित हुई थी. स्मिथ ने आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 311 रन बनाए थे और इसमें तीन अर्धशतक शामिल था. उनकी टीम अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी.

स्मिथ अब शुक्रवार से भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर उत्साहित हैं. उनका कहना है कि आगामी सीरीज में अब वह अपना स्वभाविक खेल खेलना पसंद करेंगे. स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा, "सीमित ओवरों की क्रिकेट में मैं अपना स्वभाविक खेल खेलता हूं तो यह मुझे आगे ले जाता है. आईपीएल में मैंने पॉवरहिटिंग शॉट खेलने की कोशिश की, जोकि मेरे खेले के लिए सही नहीं है. दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो जब चाहे छक्का लगा सकते हैं, लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं. मेरे लिए प्रोपर क्रिकेट शॉट खेलना सही होता है और गैप निकालना भी. आईपीएल में मैं इससे दूर हो गया था."

IND Vs AUS: भारतीय टीम सावधान!, फॉर्म में लौटा ये ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज

शीर्षक्रम के बल्लेबाज ने माना कि आईपीएल में अपने प्रदर्शन से वह निराश थे क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता नहीं थी. लेकिन अब वह अपनी लय में हैं. उन्होंने कहा, "ऐसा करने में मुझे शायद लगभग तीन या चार महीने का समय लगा. लेकिन अब मुझे लगता है कि लय हासिल हो गई है. मैं वास्तव में दोपहर फिर से नेट्स में जाने के लिए उत्साहित हूं. मैं इसे फिर से शुरू करूंगा. यह समझाना मुश्किल है लेकिन यह सिर्फ दो दिन पहले तक सही नहीं है, मुझे कुछ अच्छा लगा."

उन्होंने कहा कि मैं पूरे आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश था. मैंने कुछ पारियां खेली, लेकिन मैं कभी भी अच्छी लय में नहीं आया. मैं पावरफुल शॉर्ट्स लगाने का प्रयास कर रहा था जो कि मेरा गेम बिल्कुल नहीं है.

बता दें कि भारतीय टीम 27 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी. वनडे और टी-20 सीरीज 27 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से डे नाइट टेस्ट मैच से होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget