एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कोहली की पहले टेस्ट के बाद अनुपस्थिति पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान आया सामने

कोरोना वायरस महामारी के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित क्रिकेट बोर्ड में से सीए एक है और इसके कारण उसे अपने कई अधिकारियों को बाहर करना पड़ा और स्टाफ के वेतन में कटौती करनी पड़ी.

सिडनी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को माना कि भारतीय स्टार कप्तान विराट कोहली की टेस्ट सीरीज के ज्यादातर हिस्से में अनुपस्थिति से घरेलू बोर्ड पर वित्तीय रूप से असर नहीं पड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सीरीज विश्व क्रिकेट के लिये ‘काफी अहमियत’ रखती है. इस सीरीज पर पूरी दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं.

बता दें कि भारतीय टीम 27 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी. वनडे और टी-20 सीरीज 27 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी.  वहीं, टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से डे नाइट टेस्ट मैच से होगी.

कोरोना वायरस महामारी के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित क्रिकेट बोर्ड में से सीए एक है और इसके कारण उसे अपने कई अधिकारियों को बाहर करना पड़ा और स्टाफ के वेतन में कटौती करनी पड़ी. टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर से शुरू हो रही है, जिससे राजस्व के स्थिर होने की उम्मीद है लेकिन कोहली एडीलेड में शुरूआती टेस्ट के बाद अपने बच्चे के जन्म के लिये लौट आयेंगे, जिससे संशय बना हुआ है कि यह मेजबान देश के क्रिकेट बोर्ड को प्रभावित कर सकता है.

सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने अधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी द्वारा आयोजित बातचीत में कहा, ‘‘हम पूरी तरह से विराट के फैसले का सम्मान करते हैं. हम खुश हैं कि वह वनडे और टी20 के बाद पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करेगा. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विराट यहां टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जो प्रतिस्पर्धी अगुआई करता है जो हमने पिछली श्रृंखला के दौरान भी देखा था और हम पूरी दुनिया भर में भारत के प्रदर्शन में यह देखने के आदी हो चुके हैं. लेकिन, वित्तीय रूप से कोई असर नहीं पड़ेगा. ’’

यह पूछे जाने पर कि सीए और बीसीसीआई ने किसी भी समय कोहली की वापसी के लिये पृथकवास नियमों में ढील देने पर चर्चा की थी तो हॉकले ने कहा, ‘‘पृथकवास के इंतजाम का अच्छी तरह वर्णन किया हुआ है. विराट कोहली की पहले टेस्ट के करीब योजना के संबंध में हमने चर्चा की है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह श्रृंखला विश्व क्रिकेट और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिये काफी महत्वपूर्ण है. यह सभी क्रिकेट देशों को दिखायेगी कि हम सुरक्षित तरीके से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजित कर सकते हैं. श्रृंखला काफी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में खेली जायेगी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: गोल्ड मेडल पोजीशन पर निषाद कुमार, भारत ने अभी तक जीते 3 मेडल
LIVE: गोल्ड मेडल पोजीशन पर निषाद कुमार, भारत ने अभी तक जीते 3 मेडल
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget