एक्सप्लोरर

रोहित और ईशांत को जल्द पहुंचना होगा ऑस्ट्रेलिया, नहीं तो खड़ी हो जाएगी गंभीर समस्या

रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों की ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भूमिका बेहद ही महत्वपूर्ण होगी.

इंडियन क्रिकेट टीम फिलहाल दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है. लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और सबसे अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा अभी बैंग्लोर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ही हैं. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने साफ किया है कि अगर रोहित और ईशांत अगले चार या पांच दिन में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं होते हैं तो काफी मुश्किल बढ़ जाएगी.

रोहित और ईशांत दोनों एनसीए में अपनी चोट से उबर रहे हैं. चोट के कारण ही रोहित शर्मा 27 नवंबर से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. रवि शास्त्री का कहना है कि टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए इन खिलाड़ियों को जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचना चाहिए. शास्त्री ने कहा, "रोहित एनसीए में कुछ टेस्ट से गुजर रहे हैं और अब उन्हें ही फैसला करना है कि रोहित को कब तक ब्रेक पर रहने की जरूरत है."

रवि शास्त्री क्वारंटीन नियमों को इन खिलाड़ियों के खेलने के लिए बड़ी मुश्किल मानते हैं. उन्होंने कहा, "लेकिन चीजें मुश्किल हो सकती है, क्योंकि आपको क्वारंटीन को भी देखना होगा. इससे टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है."

शास्त्री ने रोहित के सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा नहीं बनने के बारे में कहा, "वह कभी भी सीमित ओवरों वाली सीरीज नहीं खेलने वाले थे. वह सिर्फ यह देखना चाहते थे कि उन्हें कितने दिनों तक आराम की जरूरत है, क्योंकि आप ज्यादा देर तक आराम नहीं कर सकते."

शास्त्री का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं है. उन्होंने कहा, "अगर उन्हें टेस्ट मैच में खेलना है तो तीन-चार दिनों के भीतर फ्लाइट पकड़नी होगी, वरना चीजें मुश्किल हो जाएंगी. ईशांत का मामला भी रोहित जैसा ही है. आप वास्तव में नहीं जानते हैं कि वे दोनों कब आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे."

बता दें कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज खेलनी है. इसके बाद 17 दिसंबर से दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी.

जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे एस श्रीसंत, इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रवि शास्त्री ने इस युवा बल्लेबाज को दिए ‘टिप्स’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप के हीरो और अब टीम से बाहर, संजू सैमसन क्यों पिछड़े, समझिए वैभव सूर्यवंशी फैक्टर
वर्ल्ड कप के हीरो और अब टीम से बाहर, संजू सैमसन क्यों पिछड़े, समझिए वैभव सूर्यवंशी फैक्टर
IND VS ENG: आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी… जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा T20, कहां देखें LIVE
आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी… जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20, कहां देखें लाइव
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget