एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने कप्तान अजिंक्या रहाणे, इन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है. वहीं इस टेस्ट मैच के हीरे रहे कप्तान अजिंक्या रहाणे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. रहाणे ने इस जीत का श्रेय मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल को दिया है.

IND Vs AUS: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट को जीतने के बाद भारत के कप्तान अजिंक्या रहाणे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. वहीं रहाणे ने इस टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल को जीत का श्रेय दिया है.

मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल को दिया जीत का श्रेय

कप्तान अजिंक्या रहाणे का कहना है कि भारतीय टीम ने मैच के दौरान वास्तव में काफी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें टीम पर काफी गर्व है. वहीं वह इस जीत का श्रेय इस टेस्ट मैच से डेब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल को देना चाहते हैं.

रविंद्र जडेजा ने निभाई ऑलराउंडर की भूमिका

रहाणे का कहना है कि उमेश यादव के चोटिल होने के बाद टीम में गेंदबाजी को लेकर काफी दबाव था, जिसे सिराज ने बहुत ही शानदार तरीके से गेंदबाजी करते हुए कम किया. वहीं उनका कहना है कि वह इस मैच के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका तैयार करने की सोच रहे थे, जहां पर रविंद्र जडेजा ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई.

किफायती रहे सिराज और शुभमन गिल

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में सिराज ने भारत के लिए किफायती गेंदबाजी करते हुए पहली इनिंग में 15 ओवरों में 4 ओवर मेडन करते हुए 40 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे. इस दौरान उन्होंने कैमरन ग्रीन और मार्नस को अपना शिकार बनाया. वहीं मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कैमरन ग्रीन को 45 रन पर आउट किया. अपनी दूसरी पारी के दौरान सिराज ने 3 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने नाथन लॉयन, ट्रैविस हेड और कैमरन ग्रीन को अपनी शिकार बनाया.

वहीं शुभमन गिल ने अपनी पहली पारी में खेलते हुए 65 गेंदों पर 8 चौंके की मदद से 45 रन बनाए, वहीं मैच की दूसरी पारी में गिल ने 97.22 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए.

इसे भी पढ़ेंः IND Vs AUS: जीत के लिए टीम इंडिया को चाहिए 70 रन, ऐसा रहा ऑस्ट्रेलियाई पारी का हाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहाणे ने जड़ा दमदार शतक, सुनील गावस्कर ने कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget