एक्सप्लोरर

IND vs AUS, 1st Test: कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, एडिलेड में 15 साल बाद जीता भारत

भारत की इस जीत में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया को भारत की ओर से जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसकी दूसरी पारी 250 रनों पर समाप्त कर मेजबान टीम को 31 रनों से हरा दिया. भारत की इस जीत में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई है.  इस टेस्ट मैच में मिली जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. आखिरी बार एडिलेड में भारत 2003 में टेस्ट मैच जीता था. जब द्रविड़ ने टीम इंडिया को 4 विकेट से यादगार जीत दिलाई थी. एडिलेड ओवल में भारत अपना 12वां टेस्ट मैच खेलने उतरा था.  इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए चेतेश्वर पुजारा की दमदार शतक से पहली पारी में 250 रन बनाए थे. पहली पारी में भारत के लिए पुजारा ने 123 रन बनाए थे. पुजारा के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों पर समेटकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया. इस तरह पहली पारी में भारत को 15 रनों की उपयोगी बढ़त हासिल हुई थी. 15 रनों के बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय ने एक सधी हुई शुरूआत की लेकिन विजय राहुल का अधिक देर तक साथ नहीं निभा सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए. पहली पारी में महज दो रन पर आउट होने वाले राहुल ने दूसरी पारी में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरे छोड़ पर एक बार फिर से चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए मोर्चा संभाला और 71 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पुजारा के बाद अजिंक्य रहाणे ने भारतीय पारी को संभालते हुए 70 रन बनाए जबकि दूसरे छोर पर ऋषभ पंत ने एक बार फिर से तेजी से रन बनाने की कोशिश में 28 रन पर कैच आउट हो गए. पंत और रहाणे के आउट होने के बाद भारत की निचले क्रम की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई और पूरी टीम 307 रन बनाकर ऑलआउट हो हुई. 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शॉन मार्श की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद आखिरी दिन के दूसरे सेशन 291 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 6-6 विकेट जबकि मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए. इसके अलावा इशांत शर्मा को तीन विकेट मिले.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
OMG! मेस्सी यह क्या कर दिया? फुटबॉल के दिग्गज से हुई सबसे बड़ी चूक; बन गया अनचाहा इतिहास
OMG! मेस्सी यह क्या कर दिया? फुटबॉल के दिग्गज से हुई सबसे बड़ी चूक; बन गया अनचाहा इतिहास
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी के चमत्कार से अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, अंतिम मिनटों में पलट गया पूरा मैच
लियोनेल मेसी के चमत्कार से अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, अंतिम मिनटों में पलट गया पूरा मैच

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget