एक्सप्लोरर

IND vs NZ: कप्तान कोहली बोले- हार स्वीकारने में शर्म नहीं, अगले मैच में बेहतर सोच के साथ उतरेंगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले टेस्ट में भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ नौ रन चाहिए थे जो उसने बिना किसी विकेट खोकर बना लिए.

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को 10 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 165 रनों पर ढेर कर दिया था और अपनी पहली पारी में 348 रन बना उस पर 183 रनों की बढ़त ले ली थी. मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विराट कोहली ने कहा, ''मैच में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पाए और इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है. पहली पारी में बल्लेबाजों का प्रदर्शन खास नहीं रहा. ये कहा जा सकता है कि इस टेस्ट मैच में टॉस ने अच्छी भूमिका निभाई. अगर मैच की पहली पारी में हमारे 230 से 240 रन भी होते तो गेंदबाजों की मदद से दूसरी पारी में उम्मीद की जा सकती थी. हम अगले मैच में एक बेहतर सोच और प्रतिस्पर्धा के साथ मैदान में उतरेंगे. ''

न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए थे सिर्फ 9 रन

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके और सिर्फ 191 रन ही बना सके जिससे न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ नौ रन चाहिए थे जो उसने बिना किसी विकेट खोकर बना लिए. टॉम लाथम सात और टॉम ब्लंडल दो रन बनाकर नाबाद रहे.

दूसरी पारी में साउदी ने लिए 5 विकेट

भारत ने चौथे दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 144 रनों के साथ की. वह अपने खाते में 47 रन जोड़कर बाकी के सभी छह विकेट खोकर पवेलियन लौट गई. टिम साउदी ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए पांच विकेट लिए. वहीं ट्रेंट बाउल्ट ने चार विकेट लिए.

काइल जेमिसन को दूसरी पारी में नहीं मिला विकेट

कोलिन डी ग्रांडहोम के हिस्से एक सफलता आई. पहला मैच खेल रहे काइल जेमिसन ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे लेकिन दूसरी पारी में वह एक भी विकेट नहीं ले सके.

ये भी पढ़ें-

IND v NZ 1ST Test: वेलिंग्टन टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराया

ईशांत शर्मा की गेंदबाजी से प्रभावित होकर इस ऑस्ट्रेलियाई बॉलर ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
टीम इंडिया की अगली सीरीज का एलान, IPL 2026 के बाद होगी 'महाटक्कर'
टीम इंडिया की अगली सीरीज का एलान, IPL 2026 के बाद होगी 'महाटक्कर'
IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 
IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 
CSK की बेस्ट टीम से बाहर हुए एम एस धोनी! 12 खिलाड़ियों में भी नहीं मिली जगह
CSK की बेस्ट टीम से बाहर हुए एम एस धोनी! 12 खिलाड़ियों में भी नहीं मिली जगह

वीडियोज

Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East
ईरान-इजरायल युद्ध का 21वां दिन..तबाही जबरदस्त | Iran US War | Israel attacks Iran | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: US-इजरायल के झूठ का पर्दाफाश! 'जंग में नई मिसाइलें...', ईरान का चौंकाने वाला बयान
LIVE: US-इजरायल के झूठ का पर्दाफाश! 'जंग में नई मिसाइलें...', ईरान का चौंकाने वाला बयान
Petrol Diesel Price In UP: प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं जमा है अनक्लेम्ड अमाउंट, ऐसे कर सकते हैं पता?
कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं जमा है अनक्लेम्ड अमाउंट, ऐसे कर सकते हैं पता?
Embed widget