एक्सप्लोरर

ईशांत शर्मा की गेंदबाजी से प्रभावित होकर इस ऑस्ट्रेलियाई बॉलर ने कही ये बड़ी बात

India vs New Zealand 1st Test: इस समय भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मैच में ईशांत शर्मा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.

सिडनी: आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें सीखने, सुधार करने और बेहतर खेल दिखाने की इच्छा है, जिसके कारण वह बेहतर स्थिति में बने हुए हैं. ईशांत ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान पांच विकेट हासिल किए. उन्होंने करियर में 11वीं बार टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया.

ईशांत की शानदार गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड की टीम 348 रन पर आलआउट हो गई और वह केवल 165 रन ही बढ़त हासिल कर पाई. भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 144 रन बना लिए हैं और वह अभी कीवी टीम के स्कोर से 39 से रन पीछे हैं.

गिलेस्पी ने ट्विटर पर कहा, "यह देखकर बहुत खुश हूं कि ईशांत में सीखने, सुधार करने और बेहतर खेल दिखाने की इच्छा है, जिसके कारण वह बेहतर स्थिति में बने हुए हैं. बीसीसीआई के मौजूदा कोचिंग स्टाफ को भी उनकी सफलता का श्रेय देना चाहिए."

ईशांत को पिछले सप्ताह ही फिट घोषित किया गया है. उन्हें दिल्ली टीम की तरफ से विदर्भ के खिलाफ रणजी मैच में दाहिने टखने में ग्रेड-3 की चोट लगी थी. इसके बाद वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे, लेकिन फिर बाद में फिट होने के कारण उन्हें आखिरी मौके पर टीम में शामिल कर लिया गया था.

पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही कीवी टीम के बल्लेबाज रॉस टेलर ने हमेशा अपनी टीम को जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से सतर्क रहने के लिए कहा था. टेलर ने हांलाकि ये भी कहा था, "अगर हम सिर्फ बुमराह पर ध्यान देंगे तो हम मुश्किल में पड़ सकते हैं. जाहिर सी बात है कि अगर ईशांत लौटते हैं तो टीम इंडिया में नया उत्साह पैदा होगा."

ईशांत शर्मा भारतीय टीम की ओर से अब तक 96 टेस्ट मैचों में 292 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं वह 80 वनडे मैचों में 115 विकेट चटका चुके हैं. ईशांत 14 टी-20 मैचों में 8 विकेट हासिल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

विदेशी धरती पर कप्तान कोहली के प्रदर्शन में लगातार गिरावट, 13 पारियों में जमाया सिर्फ एक शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget