एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking: बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्मिथ का जलवा बरकरार, कमिंस भी आगे निकले

इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से स्मिथ को 80 प्वाइंट्स का फायदा हुआ है.

ICC Test Ranking: ऑस्ट्रेलियाई टीम स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी और कमिंस की दमदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज बचाने में कामयाब रही. एशेज सीरीज खत्म होने के बाद आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज पैट कमिस ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है. आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही.

एक साल बाद हुई स्मिथ की मैदान पर वापसी

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बॉल टेंपरिंग की वजह से स्मिथ पर एक साल का बैन लगा था. इस बैन की वजह से स्मिथ को बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा. हालांकि अब भारतीय टीम को पछाड़कर रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज हो चुके हैं. स्मिथ ने जब एशेज की शुरुआत की थी तब वह 857 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे. सीरीज खत्म होने के बाद उनके 937 अंक हो गए हैं. एशेज सीरीज के चार टेस्ट मैचों में उन्होंने 774 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली 903 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं. स्मिथ से वह 34 अंक पीछे हैं. भारत के चेतेश्वर पुजारा चौथे, अजिंक्य रहाणे सातवें स्थान पर ही हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हुए बदलाव

गेंदबाजों की रैंकिंग में कमिंस भी 908 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा हैं जिनके 851 अंक हैं. प्रतिबंध के बाद वापसी करते हुए विश्व कप में अच्छा खेलने वाले आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर टेस्ट में सीमित ओवरों की फॉर्म को नहीं दोहरा पाए जिसके कारण उन्हें सात स्थान का नुकसान हुआ. वह अब 24वें स्थान पर आ गए हैं.

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शीर्ष-10 से बाहर हो गए हैं. वह आठवें से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत के रवींद्र जडेजा अब 11वें स्थान पर आ गए हैं. इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर शीर्ष-40 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं जबकि हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरैन छह स्थान चढ़कर 65वें स्थान पर आ गए हैं.

Test Championship: पहले नंबर पर कायम है टीम इंडिया, जानिए बाकी टीमों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
LIVE: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget