एक्सप्लोरर

IND vs NZ: बेहद मुश्किल है टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह, टीम के सामने कई चुनौतियां

IND vs NZ: टी-20 विश्वकप में पहले ही मैच में पाकिस्तान से मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह भी बहुत मुश्किल हो गई है. आइए जानते हैं क्यों मुश्किल है इंडियन टीम की आगे की राह.

IND vs NZ : टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. टीम को पहले ही मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. विश्वकप शुरू होने से पहले इसे जीतने के प्रवल दावेदारों में से एक टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह भी बहुत मुश्किल हो गई है. आइए जानते हैं तीन कारण जिनकी वजह से टीम इंडिया के लिए आगे की राह कठिन नजर आ रही है.

  1. टीम को जीतने होंगे अपने सभी मुकाबले - टीम इंडिया को अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने सारे मुकाबले जीतने होंगे. हालांकि न्यूजीलैंड के बाद टीम इंडिया के बाकी तीन मुकाबले स्कॉटलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान जैसी टीमों से हैं. स्कॉटलैंड, और नामीबिया को हराने में बेशक इंडियन टीम को ज्यादा परेशानी न हो, लेकिन अफगानिस्तान से मैच बराबरी का रह सकता है. दरअसल अफगानिस्तान टीम की स्पिन बॉलिंग बहुत अच्छी है. राशिद खान और मुजीब-उर रहमान भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. अगर टीम न्यूजीलैंड से हारती है और न्यूजीलैंड अपने सारे मैच जीत लेती है तो भारत के लिए बहुत मुश्किल होगा.
  2. विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं रहा है अच्छा प्रदर्शन – भारत का अगला मैच कल न्यूजीलैंड से है. इसे जीतना टीम के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा. दरअसल विश्वकप में टीम इंडिया का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है. 2003 विश्वकप के बाद से अभी तक दोनों ही टीमों के बीच जितने भी मुकाबले खेले गए हैं उनमें भारत को हार ही मिली है. टी-20 विश्वकप की बात करें तो साल 2007 और साल 2016 टी-20 विश्वकप को मिलाकर दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं और दोनों ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम पर मैच से पहले इसका भी दबाव होगा.
  3. गेंदबाजी में नहीं दिख रही धार – टीम इंडिया के पिछले दो साल के अच्छे प्रदर्शन में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई है, खासकर तेज गेंदबाजों ने. मौजूदा समय में टीम की बॉलिंग में वो धार नजर नहीं आ रही है. पहले मैच में भारतीय बॉलर एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए. मोहमंमद शमी व भुवनेश्वर कुमार संघर्ष करते दिखे. दूसरी ओर स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो अभी तक टीम इंडिया स्पिन को लेकर क्या कॉम्बिनेशन रखना है, वही तय नहीं कर पा रही है. पिछले मैच में अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज को बैठाकर वरुण चक्रवर्ती को खिलाया गया, जो गलत फैसला साबित हुआ. अश्विन के अलावला तीसरे स्पिनर राहुल चाहर हैं, उनके पास अनुभव की कमी है. ऐसे में तेज गेंदबाजी के अलावा स्पिन में भी भारत की टीम उतनी मजबूत नजर नहीं आ रही है.

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इस खिलाड़ी की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी, अश्विन की वापसी तय

IPL 2022: अहमदाबाद का कप्तान बन सकता है यह दिग्गज, इस खिलाड़ी को मिल सकती है लखनऊ की कमान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Argentina vs Switzerland Highlights: एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंची Messi की टीम
एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंची Messi की टीम
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget