एक्सप्लोरर

ICC T20 Rankings: हैट्रिक लेकर इतिहस रचने वाले चाहर ने लगाई लंबी छलांग, 88 पायदान का हुआ फायदा

दीपक चाहर अब आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में 88 स्थान आगे बढ़ते हुए 42वें स्थान पर आ गए हैं. टी-20 में हैट्रिक लेने वाले चाहर पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज भी बन गए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में हीरो रहे टीम इंडिया के गेंदबाज दीपक चाहर को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. नागपुर में खेले गए मैच में चाहर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. चाहर अब आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में 88 स्थान आगे बढ़ते हुए 42वें स्थान पर आ गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चाहर ने भारत के लिए मात्र सात रन देकर छह विकेट चटकाए थे. पहले यह रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के पास था जिन्होंने आठ रन खर्च करके छह विकेट लिए थे. चाहर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट मैच में बांग्लादेश को 30 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती. चाहर ने मैच में 3.2 ओवर किए और आखिरी की तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक भी पूरी की थी. टी-20 में हैट्रिक लेने वाले चाहर पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गए हैं.

गेंदबाजी रैंकिंग में हालांकि स्पिनरों का बोलबाला है जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. डेविड मलान के नौ मैचों में 458 रन हैं और यह किसी भी बल्लेबाज के करियर के शुरुआती नौ मैचों में बनाए जाने वाले सबसे ज्यादा रन हैं.

आस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच दो स्थान आगे बढ़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. यहां पहले स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को भी फायदा पहुंचा है और दोनों संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर आ गए हैं. इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो अपने करियर में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने में सफल हुए हैं. उनके अब 498 अंक हो गए हैं और वह पहली बार शीर्ष-40 में आ गए हैं. पापुआ न्यू गिनी के टॉनी उरा को 39वां स्थान मिला है. वह अपने देश से रैंकिंग में सबस आगे हैं.

गेंदबाजों में आस्ट्रेलिया के एश्टन अगर को श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का फायदा मिला है. वह अब 57 स्थान आगे बढ़ते हुए नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं. हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सेवल पहले स्थान से हट गए हैं. अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी अब पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं. टीम रैंकिंग में पाकिस्तान नंबर-1 पर कायम हैं. उसे हालांकि आस्ट्रेलिया से खतरा है जो उससे सिर्फ एक अंक पीछे है. अगले तीन स्थानों पर क्रमश: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत का कब्जा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget