एक्सप्लोरर

इयान हीली ने ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कप्तान टिम पेन के नेतृत्व पर उठाए सवाल, सीनियर खिलाड़ियों को भी घेरा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान रही भारतीय टीम से हार के बाद अपनी टीम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसमें कमिटमेंट की कमी थी. उन्होंने इसके साथ ही कप्तान टिम पेन के नेतृत्व और विकेटकीपिंग कौशल पर भी सवाल उठाए.

भारत ने ऐडिलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने सबसे कम स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की और चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी. हीली ने सेन 1170 ड्राइव पर कहा, ‘‘वे (ऑस्ट्रेलियाई टीम) वास्तविक कमिटमेंट के बिना खेले. वे अक्सर मुकाबले में सही रवैया नहीं अपनाते थे. उनमें अपने 60 के स्कोर को 130 के स्कोर में बदलने की भूख नहीं दिखी.’’

कप्तान और उप-कप्तान पर साधा निशाना 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 119 टेस्ट मैचों में विकेटकीपर रहे हीली ने कहा, ‘‘यह वास्तव में कप्तान, उप कप्तान, कोच और कोचिंग स्टाफ का अजीबोगरीब परफॉर्मेंस था. हमारी फील्डिंग निराशाजनक थी. मैं इस टीम की फील्डिंग और रवैये पर काम करूंगा. बाकी चीजें खुद ब खुद लौट आएंगी. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सिडनी और ब्रिस्बेन में पेन का खेल देखा. उसने कड़ा अभ्यास नहीं किया था. नाथन लियोन के सामने उसकी विकेटकीपिंग तकनीक काम नहीं करती थी. मुझे लगता है कि वह कप्तान के रूप में बहुत अधिक प्रयास नहीं कर रहा था.’’

कोचिंग स्टाफ और सिनियर खिलाड़ियों को भी घेरा 

हीली ने कहा, ‘‘इसके अलावा, उप-कप्तान क्या कर रहा था. पैट कमिन्स मैदान पर आप सुझाव क्यों नहीं दे रहे थे. कुछ खास नया नहीं किया गया जिस पर चर्चा की जा सके कि यह टीम वास्तव में क्यों चूक गयी.’’ उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरी नहीं थी लेकिन खिलाड़ियों का रवैया थोड़ा नरम था. हीली ने कहा, ‘‘कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों को यह पता करने की जरूरत है कि हम वैसा क्यों नहीं खेल पाए जैसा हमें खेलना चाहिए था. इसके बाद इसमें सुधार करना चाहिए. टीम इतनी बुरी नहीं थी लेकिन उन्होंने इतना बुरा खेल दिखाया कि वे भारत की दूसरी श्रेणी की टीम से हार गए.’’

ये भी पढ़ें :-

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किए अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL 2021: KXIP ने ग्लेन मैक्सवेल को किया रिलीज, राहुल और गेल समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget