एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: अर्जेंटीना का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड ने फ्रांस को 2-1 से हराया

अर्जेंटीना ने ओडिशा हॉकी विश्व कप में गुरुवार को ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में विजयी आगाज किया. कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हरा दिया.

नई दिल्ली: अर्जेंटीना ने ओडिशा हॉकी विश्व कप में गुरुवार को ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में विजयी आगाज किया. कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हरा दिया. एनरीक गोंजालेज ने तीसरे ही मिनट में वर्ल्ड नम्बर-8 स्पेन के लिए पहला गोल कर उसका खाता खोला, लेकिन अगले ही मिनट में ऑगस्टिन माजिले ने गोल कर अर्जेंटीना का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. पहले क्वार्टर के आखिर में स्पेन ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए जोसेफ रोमेउ की ओर 14वें मिनट में किए गए गोल से 2-1 की बढ़त ली थी लेकिन ऑगस्टिन ने एक और गोल करते हुए फिर वर्ल्ड नम्बर-2 अर्जेटीना को 2-2 से बराबर कर दिया.

अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर के अतिरिक्त समय में गोंजालो पेलाट के गोल से स्पेन के खिलाफ 3-2 की बढ़त हासिल कर ली और इसे पहले हाफ के समापन तक बनाए रखा. स्पेन ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत करते हुए विसेंक रुइज की ओर से 35वें मिनट में किए गए गोल के साथ अर्जेटीना के खिलाफ 3-3 से स्कोर बराबर कर लिया.

गोंजालो ने 49वें मिनट में इस मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए अर्जेटीना को स्पेन के खिलाफ 4-3 से आगे कर दिया. इस बढ़त को बनाए रख अर्जेटीना ने अंत में स्पेन के खिलाफ इसी स्कोर से जीत हासिल की. ग्रुप-ए में अब स्पेन का अगला मुकाबला तीन दिसम्बर को फ्रांस से और अर्जेंटीना का मुकाबला उसी दिन न्यूजीलैंड से होगा.

न्यूजीलैंड ने फ्रांस को 2-1 से हराया

केन रसेल और स्टीफन जेनेस द्वारा किए गए गोलों के दम पर न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए हॉकी विश्व कप के ग्रुप मैच में फ्रांस को 2-1 से मात दे टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है. रसेल ने 16वें मिनट में किवी टीम के लिए गोल किया तो वहीं 55वें मिनट में स्टीफन ने न्यूजीलैंड के लिए दूसरा गोल किया. आखिरी क्वार्टर में फ्रांस को तीन पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले थे जिसमें से वह सिर्फ एक पर ही गोल कर पाई। उसके लिए यह गोल कप्तान विक्टर चाल्र्ट ने 59वें मिनट में किया.

किवी टीम ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में फ्रांस के डिफेंस की कई बार परीक्षा ली. फ्रांस के खिलाड़ी हालांकि किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं थे. उन्होंने धीरे-धीरे लय पकड़ी और पहले क्वार्टर के आखिरी में कुछ मौके बनाए. उसके पास गोल करने का मौका भी आया जो विफल रहा.

किवी टीम ने इस बीच अपनी लय नहीं खोई और दूसरे क्वार्टर के शुरुआत में ही वह गोल करने में सफल रही. दाएं फ्लैंक से किवी टीम के खिलाड़ी ने हवा में गेंद खेली जिसे रसेल ने कब्जे में ले बेहतरीन तरीके से नेट में डाल अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया. यहां से फ्रांस सतर्क हो गई थी और अब उसके खिलाड़ी बराबरी के लिए उतावले दिख रहे थे. 19वें मिनट और 20वें मिनट में फ्रांस की आक्रमण पंक्ति ने मौके बनाए जिसे किवी टीम के मजबूत डिफेंस ने नकार दिया. दूसरे क्वार्टर में गोल करने में विफल रहने के बाद तीसरे क्वार्टर में फ्रांस के पास कई मौके आए लेकिन चाल्र्ट किसी भी मौके को गोल में नहीं बदल पाए. 37वें मिनट कप्तान चूक गए. 39वें मिनट में फ्रांस बराबरी के एक और मौके को जाया कर गई.

चौथे और आखिरी क्वार्टर में 52वें मिनट फ्रांस को लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दोनों पर ही चाल्र्ट गोल नहीं कर सके। वहीं फ्रांस के लगातार आक्रमण के बीच किसी तरह अपनी बढ़त को बनाए रख पाने में सफल रही किवी टीम के लिए स्टीफन ने दूसरा गोल कर काम आसान कर दिया. इस गोल के बाद उसके लिए आखिरी पांच मिनटों में बढ़त को बनाए रखना आसान हो गया था.

स्टीफन का यह गोल किवी टीम के लिए एक तरह से भाग्यशाली रहा क्योंकि अगर यह गोल नहीं होता तो 59वें मिनट में फ्रांस के कप्तान द्वारा पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल के कारण मैच बराबरी पर खत्म हो जाता. चाल्र्ट का यह गोल हालांकि काफी देर से आया जो फ्रांस की हार का बड़ा कारण भी रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget