एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या ने नताशा से की है सगाई, मगर परिवारवालों को नहीं थी खबर

हार्दिक पांड्या ने नए साल के अवसर पर नताशा संग अपनी सगाई की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैन्स को जानकारी दी. अब हार्दिक पांड्या की सगाई को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है.

मुंबई: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक (Natasa Stankovic) के साथ सगाई ने सिर्फ उनके फैन्स को ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी हैरानी में डाल दिया. हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी. हार्दिक ने नताशा के साथ अपनी सगाई के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए. अब हार्दिक की सगाई से जुड़ी एक बात सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, हार्दिक सगाई करने वाले हैं इस बात की जानकारी उनके परिवार को भी नहीं थी. हार्दिक ने इस बात को बेहद सीक्रेट रखा.

हार्दिक के पिता हिमांशु ने कहा है कि परिवार को इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि हार्दिक सगाई करने वाले हैं. बॉम्बे टाइम्स ने हार्दिक के पिता के हवाले से लिखा है, "नाताशा बहुत अच्छी लड़की है. हम उससे मुंबई में कई बार मिल चुके हैं. हम जानते थे कि वो लोग दुबई छुट्टी पर जा रहे हैं, लेकिन हमें इस बात का कोई अंदेशा नहीं था कि वो सगाई करने वाले हैं. इससे हम हैरान हैं. जब उन्होंने सगाई कर ली उसके बाद हमें पता चला." बता दें कि एक जनवरी को हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ फोटो जारी कर सगाई करने की जानकारी दी थी.

View this post on Instagram
 

Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. ???????? 01.01.2020 ❤️ #engaged

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

जानिए कौन है नताशा स्टानकोविक

27 साल की नताशा एक्ट्रेस और मॉडल. उन्होंने प्रकाश झा द्वारा निर्देशित सत्याग्रह से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया. वग बिग बॉस सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं. नताशा एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए साल 2012 में भारत आईं. उन्होंने फिलिप्स, कैडबरी, जॉनसन एंड जॉनसन जैसे ब्रांड्स के लिए एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया. नताशा बादशाह के एक म्यूजिक वीडियो 'बंदूक' में भी नजर आ चुकी है. नताशा अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' में भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन उन्हें जो असल पहचान मिली वो थी म्यूजिक वीडियो 'डीजे वाले बाबू' से. नताशा ने भी इस म्यूजिक वीडियो से काफी लोकप्रियता हासिल की.

ये भी पढ़ें:

गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ वेकेशन मना रहे हैं क्रिकेटर ऋषभ पंत, सामने आई तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट, अब जीत से 4 विकेट दूर भारत; दिनुशा क्रीज पर मौजूद
Live Score: कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट, अब जीत से 4 विकेट दूर भारत; दिनुशा क्रीज पर मौजूद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget