एक्सप्लोरर

चयनकर्ताओं पर भड़के हरभजन, पूछा- सूर्यकुमार यादव ने क्या गलत किया है?

सूर्यकुमार यादव को लेकर सेलेक्टर्स पर हरभजन सिंह भड़क गए हैं. उन्होंने कहा है कि क्या हर खिलाड़ी के लिए अलग-अलग नियम हैं.

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति पर सवाल खड़े किए हैं. हरभजन ने मुंबई के सूर्यकुमार यादव को न चुनने पर चयनकर्ताओं को कोसा है. मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सूर्यकुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टूर मैचों और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिली थी, लेकिन राष्ट्रीय टीम में उनका नाम ना देखकर हरभजन भड़क गए.

हरभजन ने मंगलवार को ट्वीट किया, "मुझे हैरानी हो रही है कि सूर्यकुमार ने क्या गलत किया है? भारतीय टीम, इंडिया-ए, इंडिया-बी में चुने गए बाकी खिलाड़ियों की तरह उन्होंने भी रन किए हैं तो उनके साथ अलग सलूक क्यों हो रहा है."

सूर्यकुमार ने 73 प्रथम श्रेणी मैचों में 4920 रन बनाए हैं. 29 साल के इस खिलाड़ी का औसत 43.53 का है, जिसमें 13 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. टी-20 में उन्होंने 149 मैचों में 31.37 की औसत से 3,012 रन बनाए हैं. हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में नाबाद 102 रन बना मुंबई की वडोदरा के खिलाफ 309 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्होंने 85 मैच खेले हैं और सात अर्धशतकों की मदद से 1548 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें-

नागरिकता विवाद: अमित शाह ने दिया हर सवाल का जवाब, कहा- NPR में नाम नहीं होने पर भी नहीं जाएगी नागरिकता

PICTURES: क्रिसमस के जश्न में डूबी दुनिया, खूबसूरत सजावट और रोशनी से जगमगाए चर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget