एक्सप्लोरर

World Cup 2019: इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोहली बोले- मेरे सामने है सबसे बड़ी चुनौती

World Cup 2019: इंग्लैंड में टीम इंडिया तीसरी बार खिताब नाम करने की कोशिश करेगी. इंडिया का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है.

नई दिल्ली: इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया बुधवार सुबह रवाना होगी. इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वर्ल्ड कप को खुद के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना.

विराट ने कहा कि इस साल सभी टीमें बेहतरीन हैं और ऐसे में हर मैच जीतने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. साथ ही कोहली ने यह भी कहा कि व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें टीम को योगदान देना होगा और इसके लिए उन्हें भी इस चुनौती का सामना करना है.

कोहली ने कहा, "यह अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप है. यहां हर टीम अच्छी है. आप अफगानिस्तान को ही ले लीजिए. वह पहले क्या थी और अब किस तरह की टीम हो गई है. हर मैच में आपको अपनी पूरी ताकत के साथ खेलना होगा. इस विश्व कप में हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते."

केदार जाधव की चोट पर टीम के कोच रवि शास्त्री ने स्थिति औपचारिक तौर पर स्पष्ट कर दी है. शास्त्री ने कहा, "जाधव पूरी तरह से फिट हैं और टीम के साथ जा रहे हैं."

टीम के कोच शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी का काफी अहम बताया है. शास्त्री ने कहा, "वह टीम के लिए काफी अहम है. एक पूर्व कप्तान होने के नाते उन्होंने बताया है कि वह किस तरह से टीम की मदद कर सकते हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर भी वह शानदार हैं. आप उनके रन आउट, स्टम्पिंग देख लीजिए. वो मैच में काफी अहम होते हैं. जो मैच का परिणाम बदल सकते हैं. आप आईपीएल में ही उन्हें देख लीजिए. उन्होंने किस तरह का प्रदर्शन किया."

भारतीय टीम तीसरे बार खिताब अपने नाम करने की कोशिस में पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी. भारत ने 1983 और 2011 में विश्व कप खिताब जीता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget