एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज स्मिथ ने कहा, 'विराट और पुजारा से रहना होगा मेजबान टीम को सतर्क'

पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का ‘मजबूत’ गेंदबाजी आक्रमण केपटाउन में पांच जनवरी से शुरू हो रही आगामी टेस्ट श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को दबाव में डालेगा.

नई दिल्ली: पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का ‘मजबूत’ गेंदबाजी आक्रमण केपटाउन में पांच जनवरी से शुरू हो रही आगामी टेस्ट श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को दबाव में डालेगा.

दुनिया की नंबर एक टीम भारत और नंबर दो टीम दक्षिण अफ्रीका के बीच दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है और स्मिथ का मानना है कि दो सत्र पहले भारत में 0-3 की हार के बाद मेजबान टीम अतिरिक्त प्रेरित होगी.

स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी मजबूत होगी. एबी डिविलियर्स की वापसी से उनकी टीम काफी मजबूत नजर आती है. गेंदबाजी भी काफी मजबूत है. उनके पास चुनने के लिए चार बेहतरीन अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और कुछ युवा तेज गेंदबाज भी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर (केशव महाराज) तथा छह बल्लेबाजों के साथ उतरेंगे जबकि क्विंटन डिकाक सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेगा. यह उनका बल्लेबाजी क्रम होगा और मुझे लगता है कि यह काफी मजबूत है.’’ स्मिथ का हालांकि मानना है कि बिना अभ्यास मैच के टेस्ट श्रृंखला के खेलने वाले भारत के लिए पहले टेस्ट का आयोजन केपटाउन में फायदेमंद हो सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि केपटाउन में भारत के पास सर्वश्रेष्ठ मौका होगा. दक्षिण अफ्रीका में गेंद का मूवमेंट इतना अधिक परेशान नहीं करता, जो चुनौती पैदा करता है वह अतिरिक्त उछाल है. मैं उम्मीद करता हूं कि विकेट पर काफी मूवमेंट नहीं होगी और धीमा उछाल होगा और खेल के आगे बढ़ने पर स्पिनरों को कुछ मदद मिलेगी.’’ चार साल पहले घरेलू सरजमीं पर भारत के खिलाफ 1-0 से श्रृंखला जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के महानतम कप्तानों में से एक स्मिथ ने कहा, ‘‘प्रिटोरिया (दूसरा टेस्ट) और जोहानिसबर्ग (तीसरा टेस्ट) भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी.’’

विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम बेहतरीन फार्म में है और लगातार नौ श्रृंखला जीत चुकी है. इनमें से अधिकांश जीत हालांकि उप महाद्वीप में हासिल की गई. भारत ने जब पिछली बार दक्षिण अफ्रीका दौरा किया था तो कप्तान कोहली, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अच्छी फार्म में थे जबकि रोहित शर्मा और शिखर धवन को जूझना पड़ा था.

स्मिथ के अनुसार धवन और रोहित अब कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं लेकिन डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, वर्नन फिलेंडर और कागिसो रबादा जैसे खिलाड़ियों वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने कोहली और पुजारा अहम बल्लेबाज होंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘पुजारा और कोहली महत्वपूर्ण बल्लेबाज होंगे. ये दो खिलाड़ी पिछली बार अच्छा खेले थे इसलिए वे महत्वपूर्ण होंगे.’’ उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और पहली बार टीम में जगह बनाने वाले जसप्रीत बुमराह के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर स्मिथ ने कहा, ‘‘भारत को अगर सफल होना है तो उनके तीन तेज गेंदबाजों को काफी अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है. सभी भारतीय तेज गेंदबाजों की बात कर रहे हैं. मुझे लगता है कि अंतर स्पैल में होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में वे छोटे स्पैल फेंकते हैं और प्रभाव छोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन दक्षिण में उन्हें दबाव में कहीं अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी और लंबे स्पैल फेंकने होंगे. तेज गेंदबाजों को भारत को मैच जिताने होंगे. उप महाद्वीप की तुलना में मानसिकता बिलकुल अलग होगी और यह देखना होगा कि क्या वे इससे निपटकर जिम्मेदारी निभा पाते हैं या नहीं.’’ स्मिथ मेजबान टीम की हौसलाअफजाई कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वे श्रृंखला के नतीजे की भविष्यवाणी नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह कोहली के नेतृत्व में अगली बड़ी चुनौती होगी. उन्होंने उपमहाद्वीप में काफी श्रृंखला जीती और अगर उन्हें इस पीढ़ी की शीर्ष टीम में से एक बनना है तो दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 Mumbai League 2026: रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट
रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट
महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक बार फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा
महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक बार फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Embed widget