एक्सप्लोरर

महिला थैरेपिस्ट के सामने 'न्यूड' हुए थे क्रिस गेल? क्रिकेटर ने जीता मानहानि का केस

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है. सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सर्वोच्च न्यायालय ने मीडिया कंपनी की ओर से छापी गई खबर को अप्रमाणित पाते हुए अपना फैसला सुनाया.

सिडनी: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है. सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सर्वोच्च न्यायालय ने मीडिया कंपनी की ओर से छापी गई खबर को अप्रमाणित पाते हुए अपना फैसला सुनाया. मीडिया कंपनी ने गेल पर आरोप लगाए थे कि 2015 विश्व कप के दौरान गेल ने मसाज करने वाली एक महिला के सामने कपड़े उतार दिए थे. उल्लेखनीय है कि 2015 में विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से किया था. फेयरफैक्स नाम के मीडिया ग्रुप ने एक रिपोर्ट प्रकाशित कर इस तरह के आरोप लगाए थे. इसके बाद गेल ने ऑस्ट्रेलिया के इस मीडिया समूह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. गेल को इसी मुकदमे में जीत मिली है. वेस्टइंडीज टीम की महिला थैरेपिस्ट ने गेल पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था. महिला ने बीते हफ्ते अदालत में कहा था कि साल 2015 क्रिकेट विश्व के दौरान क्रिस गेल ने उसके सामने अपना तौलिया खोल दिया था और नग्न हो गए थे, जिस पर वह फूट फूटकर रोई थी. महिला थैरेपिस्ट के सामने 'न्यूड' हुए थे क्रिस गेल? क्रिकेटर ने जीता मानहानि का केस इस मामले को लेकर फेयरफैक्स मीडिया ने खबरें भी छापीं थी. फेयरफैक्स मीडिया समूह से संबद्ध द सिडनी मार्निग हेराल्ड, द ऐज और द कैनबरा टाइम्स ने इस मामले में खबरें प्रकाशित की थीं. गेल और उनकी टीम के साथी खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ ने इस घटना से साफ तौर पर इनकार किया था. न्यायालय ने इस मामले में गेल के पक्ष में फैसला सुनाया. इस मामले की जूरी के चार सदस्यों में तीन महिलाएं थीं और इन्होंने पाया कि मीडिया कंपनी अपनी रिपोर्ट के पक्ष में सबूत नहीं दे सकी. द सिडनी मोर्निग हेराल्ड ने बताया कि फैसले के बाद गेल ने कहा, "मैं जमैका से यहां अपने आप का बचाव करने और अपने व्यक्तित्व का बचाव करने आया था. अंत में मैं इस फैसले से बहुत, बहुत खुश हूं. मेरी चिंता धन को लेकर नहीं अपने चरित्र को लेकर थी." फेयरफैक्स मीडिया का कहना है कि इस मामले में सही तरह से सुनवाई नहीं हुई और वह इस फैसले के खिलाफ अपील पर विचार कर रही है. कंपनी ने कहा कि वह चाहती है कि मौजूदा जूरी को हटाकर नए सिरे से मुकदमा चलाया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget