एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा की चोट पर गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान आया सामने, कही ये बात

गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से जुड़े मुद्दे को बीसीसीआई द्वारा हैंडल करने के तरीके से हैरान हैं.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से जुड़े मुद्दे को बीसीसीआई द्वारा हैंडल करने के तरीके से हैरान हैं. दोनों खिलाड़ियों ने कहा है कि यहां कम्यूनिकेशन गैप के कारण समस्या हुई है जो बुरी बात है. आईपीएल के दौरान रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आई थी जिसके कारण वह आस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की किसी भी टीम में नहीं चुने गए थे. 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने पर संदेह है.

पहले वनडे की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि टीम को रोहित की स्थिति के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है. गंभीर ने स्टार स्पोट्स के शो पर कहा, "यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.. क्योंकि वह कप्तान हैं. कोहली मीडिया में जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. शायद इस पूरे मामले में तीन सबसे अहम लोग फिजियो, मुख्य कोच, चयन समिति के अध्यक्ष हैं. इसलिए इन सभी लोगों को एक ही मंच पर होना चाहिए और आपके मुख्य कोच को विराट कोहली को जानकारी देनी चाहिए थी. आप प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाकर यह कहते हो कि आपको जानकारी नहीं है, यह बेहद निराशाजनक है क्योंकि रोहित अहम खिलाड़ी हैं. साथ ही यहां अच्छा समन्वय और संयोजन हो सकता था जो दिख नहीं रहा है."

वहीं, 27 नवंबर को बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा था कि रोहित इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और वह टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले पाते हैं या नहीं इस पर फैसला उनकी आने वाली जांचों पर निर्भर करेगा. लक्ष्मण ने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित को चुना जाना चाहिए था. यह जो कम्यूनिकेशन गैप है या निराशाजनक है."

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "मैं हैरान हूं क्योंकि इस माहौल में जब आपके पास कई सारे व्हॉट्सएप ग्रुप, एसे में एक ग्रुप मेल होता है जो सभी पर जाता है. मैं इस बात को लेकर आश्वास्त हूं कि टीम प्रबंधन और चयन समिति के चेयरमैन और बीसीसीआई की मेडिकल टीम का एक ग्रुप होगा."

लक्ष्मण ने कहा कि दो सीनियर खिलाड़ी आपस में यह मामला सुलझा सकते थे. उन्होंने कहा, "आमतौर पर, टीम प्रबंधन को हर तरह की जानकारी दी जाती है और हर किसी को लूप में रखा जाता है. इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि यह गैप कैसे हुआ. जहां तक इस मामले की बात है तो यह दो सीनियर खिलाड़ियों का मसला है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget