एक्सप्लोरर

भारतीय कप्तान का 'नन्ही मिताली' से मिताली राज बनने तक का पूरा सफर

 
भारतीय कप्तान का 'नन्ही मिताली' से मिताली राज बनने तक का पूरा सफर
नई दिल्ली: आज हम बात करते हैं न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल पहुंचाने वाली कप्तान मिताली राज की. मिताली राज महिला क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाली पहली क्रिकेटर हैं. अपने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर भारतीय टीम के महिला विश्वकप में बहुत आगे तक ले आई हैं. जितना शानदार उनका आज है, यहां तक पहुंचने का उनका सफर उससे बिल्कुल भी कम नहीं है.  खबरों के मुताबिक मिताली की नेट वर्थ लगभग 5.5 करोड़ रुपए है. इसके बावजूद वो बेहद सिंपल लाइफ जीती हैं. साथ ही वो अब भी अपने पुराने घर में ही रहती हैं. भारतीय क्रिकेट टीम की इस कप्तान का जन्म साल 1982 में जोधपुर में हुआ. मिताली के पिता दुराई राज एयर फोर्स में ऑफिसर रैंक पर काबिज़ थे. वहीं मां लीला राज क्रिकेट में अपने हाथ आज़मा चुकी थी. परिवार से ही खून में मिले क्रिकेट के बावजूद मिताली के शुरूआती दिन क्लासिकल डांस सीखते हुए गुज़रे. तमिल परिवार में जन्म की वजह से डांस प्रति भी परिवार का झुकाव था. लेकिन बेहद अनुशासन में अपने बच्चों को रखने वाले पिता दुराई राज को मिताली का आलसी रवैया पसंद नहीं था. इस वजह से ही उन्होंने कप्तान को 10 साल की उम्र में ही बल्ला थमा दिया. इसके बाद खुद मिताली को भी खेल में रूची होने लगी और वो इस क्षेत्र में ही अपना करियर बनाने के बारे में विचार करने लगी. इसके बाद हैदराबाद में स्कूलिंग के दौरान मिताली अकसर लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती. जहां उनके खेल में और भी निखार आया और इसका फल उन्हें मिला 17 साल की उम्र में जब मिताली को भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला. साल 1999 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की. पहले मैच में ही 114 रनों की आतिशी पारी खेल 17 साल की इस लड़की ने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली. टीम इंडिया में एंट्री के बाद एक बार भी मिताली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में आगे बढ़ती चली गईं. वनडे में शानदार आगाज़ के बाद मिताली को साल 2002 में भारतीय टेस्ट टीम से भी बुलावा आ गया. इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में मिताली ने अपना डेब्यू किया. लेकिन उसी साल के आखिर में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाते हुए 214 रन बना डाले.
भारतीय कप्तान का 'नन्ही मिताली' से मिताली राज बनने तक का पूरा सफर
साल 2004 में मिताली को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई और जिसके बाद निरंतर भारतीय टीम की कप्तान बनी हुई हैं. बीच में कुछ समय के लिए झूलन गोस्वामी को टीम की कमान सौंपी गई लेकिन उसके बाद फिर से मिताली को ये जिम्मेदारी दे दी गई. मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2005 में विश्वकप के फाइनल तक पहुंची. जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. साथ ही मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार इंग्लैंड में जाकर टेस्ट सीरीज़ जीती. क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए मिताली को साल 2003 में अर्जुन अवार्ड जबकि 2015 में पद्मश्री से भी नवाज़ा गया. मिताली ने भारतीय क्रिकेट के लिए कुल 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 7 शतक और 53 अर्धशतक भी जमाए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget