एक्सप्लोरर

French Open 2021: महिला सिंगल्स फाइनल में भिड़ेंगी बारबोरा और अनासतासिया, रूस की खिलाड़ी के पास है इतिहास रचने का मौका

French Open 2021: फ्रेंच ओपन 2021 के महिला सिंगल्स इवेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाना है. अनासतासिया ने जहां सेमीफाइनल मुकाबले में बेहद आसानी से जीत हासिल की. वहीं बारबोरा को सेमीफाइनल में जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा.

रूस की अनासतासिया पावलिउचेंकोवा और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजकिकोवा के बीच फ्रेंच ओपन 2021 महिला सिंगल इवेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इन दोनों के बीच खिताब के लिए शनिवार को टक्कर होगी. अनासतासिया ने जहां सेमीफाइनल में स्लोवेनिया की तमारा जिदांसेक को हराया वहीं बारबोरा ने मारिया साकारी को 7-5, 4-6, 9-7 से हराते हुए पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल मे जगह बनाई.

बारबोरा ने फाइनल में जगह बनाने के लिए तीन घंटे 18 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले की बाधा को पार किया. वहीं अनासतासिया ने विश्व रैंकिंग की 85वें नंबर की खिलाड़ी तमारा को एक घंटे 34 मिनट में हीं लगातार सेटों में 7-5, 6-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई.

29  साल की अनासतासिया पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने 50 से ज्यादा बड़े टूर्नामेंट खेले हैं. उन्होंने 15 साल की उम्र में 2007 विंबलडन में वाइल्डकार्ड के तौर पर प्रवेश कर ग्रैंड स्लैम में डेब्यू किया था.

अनसतासिया के पास है इतिहास रचने का मौका

यह 52वीं बार था जब अनासतासिया ने किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी. अनासतासिया इसके साथ ही रूस की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2015 के बाद ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है. उनसे पहले रूस की मारिया शारापोवा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें अमेरिका की सेरेना विलियम्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के साथ ही अनासतासिया अपने करियर में 21वीं बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं. उन्होंने इससे पहले 2019 में मॉस्को में फाइनल में जगह बनाई थी. अगर अनासतासिया फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने में सफल रहती हैं तो यह उनका 2018 में स्ट्रासबोर्ग टूर्नामेंट जीतने के बाद पहला खिताब होगा. उन्होंने अपने करियर में अबतक 12 खिताब जीते हैं.

World Test Championship Final: विराट की सेना ने जमकर बहाया पसीना, BCCI ने जारी किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget