एक्सप्लोरर

French Open: तीसरे दौर में पहुंचे रोजर फेडरर, क्वार्टर फाइनल में जोकोविच से हो सकती है टक्कर

French Open 2021: रोजर फेडरर ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल में फेडरर की टक्कर दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच से हो सकती है.

दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है. 39 साल के फेडरर ने दूसरे दौर के मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-2, 2-6, 7-6(4), 6-2 से हराया. दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं. क्वार्टर फाइनल में फेडरर और जोकोविच के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.

फेडरर का अगला मुकाबला डोमिनिक कोएफर से होगा. जर्मन खिलाड़ी ने 30वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 6-2, 3-6, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई है. जोकोविच ने उरुग्वे के पाब्लो क्यूवास को 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया. जोकोविच ने दो घंटे नौ मिनट में मैच अपने नाम किया.

अन्य मैचों में नौवीं वरीयता प्राप्त इतालवी माटेओ बेरेटिनी ने अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया को दो घंटे से कम समय में 6-3, 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया. बेरेटिनी का सामना कोरियाई खिलाड़ी क्वून सून-वू से होगा जिन्होंने इटली के एंड्रियास सेप्पी को 6-4, 7-5, 7-5 से हराया.

स्टीफंस भी अगले दौर में पहुंचे

एक अन्य मैच में अर्जेंटीना के 10वीं वरीयता प्राप्त डेविड श्वाट्र्जमैन ने स्लोवेनिया के अल्जाज बेदीने को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि 14वीं वरीयता प्राप्त गेल मोनफिल्स दूसरे दौर में स्वीडन के मिकेल यमेर से 0-6, 6-2, 4-6, 3-6 से हारकर बाहर हो गए.

पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन और 2018 फ्रेंच ओपन की उप विजेता स्लोआने स्टीफंस ने ढाई साल में पहली बार शीर्ष 10 खिलाड़ी को शिकस्त देकर तीसरे दौर में जगह सुनिश्चित की. उन्होंने 22 विनर लगाकर 10वीं रैंकिंग की कैरोलिना प्लिस्कोवा को 7-5, 6-1 से मात दी.

पिछले साल की उप विजेता सोफिया केनिन ने दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में हेली बापटिस्टे पर 7-5, 6-3 से जीत हासिल की. पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं. स्वितोलिना ने फ्रेंच ओपन में पदार्पण कर रही एन लि को 6-0, 6-4 से शिकस्त दी.

पीएम मोदी ने जाना 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह का हाल, जल्द ठीक होने की कामना की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
IND vs ENG T20: अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड; बड़े-बड़े दिग्गज पिछड़े 
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget