एक्सप्लोरर

French Open 2020: नडाल ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, उलटफेर का शिकार हुई सिमोना

French Open 2020: नडाल की नज़रें 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने पर हैं. नडाल इस टूर्नामेंट में बेहद शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं.

French Open 2020: अपने 13वें खिताब की तलाश में लगे स्पेन के राफेल नडाल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. 12 बार के चैंपियन नडाल ने अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा को सीधे सेटों में हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया.

लाल बजरी के बादशाह नडाल ने 20 साल के युवा खिलाड़ी कोरडा को 6-1, 6-1, 6-2 से पराजित किया. स्पेनिश खिलाड़ी ने एक घंटे और 55 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया. दूसरी सीड नडाल लगातार चौथी बार फ्रेंच ओपन जीतने तलाश में लगे हुए हैं. क्वार्टर फाइनल में अब उनका सामना एलेक्जेंडर ज्वेरेव और जेनिक सिनर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.

महिला सिंगल में उलटफेर

टॉप सीड रोमानिया की सिमोना हालेप को चौथे राउंड में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो जाना पड़ा. अपने दूसरे फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में लगी हालेप को पोलैंड की युवा खिलाड़ी इगा स्वितेक के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. स्वितेक ने रविवार को केवल 68 मिनट तक मुकाबले में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 हालेप को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात दी.

वर्ल्ड नंबर-58 स्वितेक करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. क्वार्टर फाइनल में अब स्वितेक का सामना क्वालीफायर इटली की मार्टिना ट्रेविसन से होगा, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में पांचवीं सीड किकी बरटेंस को 6-4, 6-4 से मात दी.

इस जीत के साथ ही स्वितेक ने दो बार की चैंपियन हालेप के पिछले साल यहां मिली हार का बदला भी चूकता कर लिया है. हालेप ने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में स्वितेक को 6-1, 6-0 से हराया था.

स्वितेक ने अपने पहले दौर के मुकाबले में पिछले साल की उपविजेता मारकेटा वोंद्रोउसा को मात दी थी और चौथे राउंड तक उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया है. वह एगनिएस्का रदवांस्का के बाद से फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी हैं. रदवांस्का 2013 में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी.

IPL 2020: यूएई पहुंचते ही स्टोक्स इस वजह से हुए परेशान, राजस्थान रॉयल्स को हो सकती है दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget