एक्सप्लोरर

French Open 2020: फाइनल में पहुंची केनिन, खिताब के लिए स्वितेक से होगी टक्कर

French Open 2020: 21 साल की अमेरिकी खिलाड़ी केनिन ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्वितोवा को मात दी. फ्रेंच ओपन के खिताब के लिए केनिन और स्वितेक में टक्कर होगी.

आस्ट्रेलियन ओपन विजेता सोफिया केनिन ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने महिला सिंगल इवेंट के सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को मात दी. अमेरिका की 21 साल की केनिन ने सातवीं सीड क्वितोवा को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हरा फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में केनिन का सामना पोलैंड की युवा खिलाड़ी इगा स्वितेक से होगा जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में नादिया पोडोरोस्का को 6-2, 6-1 से हरा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई.

केनिन ने फ्रेंच ओपन में अपने अब तक के सफर पर खुशी जाहिर की है. केनिन ने कहा, "क्वितोवा काफी मुश्किल खिलाड़ी हैं. उनका खेल काफी आक्रामक है और उनकी सर्विस शानदार है. मुझे अपने आप पर गर्व है. यह शानदार मैच था और मैं काफी खुश हूं."

केनिन और स्वितेक एक दूसरे के खिलाफ खेली हैं. हालांकि दोनों के बीच टक्कर जूनियर लेवल पर हुई. स्टार टेनिस खिलाड़ी ने कहा, "मैंने आस्ट्रेलिया में खिताब जीता है. बीते दो मैचों में मैंने काफी मुश्किल मैच खेले हैं. मैं फाइनल में पहुंचकर काफी उत्साहित हूं. यह अविश्वनसनीय है. मैं आज इस पल का लुत्फ लेना चाहती हूं और कल होने वाले फाइनल के लिए तैयार रहना चाहती हूं."

चौथी सीड इस खिलाड़ी का इस साल रिकार्ड 16-1 का है. उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा को हरा अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था. अपनी विपक्षी के बारे में केनिन ने कहा, "हम फ्रेंच ओपन में जूनियर में एक साथ खेले हैं. वो काफी करीबी मैच था. मैं फाइनल के लिए अच्छे से तैयारी करूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी."

स्वितेक ओपन इरा में रोलां गैरों के फाइनल में पहुंचने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी हैं. वहीं किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जाने वाली अपने देश की दूसरी. उनसे पहले 2012 में एजिन्स्का रादवांस्का ने विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई थी.

स्वितेक फाइनल के अपने परिणाम को लेकर चिंतित नहीं है और उनका ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ खेलने पर है. फाइनल की राह में उन्होंने रोमानिया की सिमोना हालेप को मात दे सबसे बड़ा उलटफेर किया था जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा.

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को मिली बड़ी राहत, अगले मैच में होगी स्टार खिलाड़ी की वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget