एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: मैच ही नहीं, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

मुंबई: आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम आज से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में जीत दर्ज करके पांच टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी.

तीन टेस्ट के बाद भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के हौसले बुलंद है और 2012 में एलेस्टेयर कुक की टीम को गंवाई एंथोनी डि मेलो ट्राफी वह फिर हासिल करने की फिराक में है. यह मैच ड्रा भी रहता है तो भारत सीरीज जीत जायेगा.

इससे पहले इंग्लैंड ने 2011 में इंग्लैंड में , 2012 में भारत में और 2014 में फिर इंग्लैंड में भारत को हराया था. वानखेड़े पर पिछले दो टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को हराया है और 2012 का टेस्ट तो खासकर इसलिये याद रखा जायेगा क्योंकि केविन पीटरसन ने भारतीय सरजमीं पर किसी विदेशी बल्लेबाज की सबसे उम्दा पारियों में से एक खेली थी.

गुरुवार से शुरू हो रहे मैच से भारत को पिछली हार का बदला चुकता करने का मौका मिल जायेगा. इंग्लैंड को मोहाली में करारी हार का सामना करना पड़ा था और अब दुबई में एक हफ्ते तरोताजा होकर टीम नयी उर्जा के साथ खेलेगी. पिछले साल अगस्त में गाले में श्रीलंका से हारने के बाद भारत ने पिछले 16 टेस्ट में से एक में भी पराजय का सामना नहीं किया है.

भारत ने 12 टेस्ट जीते जबकि चार ड्रा रहे. भारत अब लगातार 17 टेस्ट के अपराजेय रिकार्ड की बराबरी से सिर्फ एक मैच पीछे है. भारत ने यह कमाल 1985 से 1987 के बीच किया था. इसकी शुरूआत 14 सितंबर 1985 को श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में ड्रा टेस्ट से हुई और नौ मार्च 1987 को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ ड्रा रहे टेस्ट तक यह सिलसिला चला था.

बेंगलूर में जीत का यह क्रम टूटा जब पाकिस्तान ने 16 रन से जीत दर्ज की. उस अपराजेय अभियान में कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने चार जीत दर्ज की थी और बाकी मैच ड्रा रहे थे. मैच वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा जो सुबह 9.30 बजे शुरु होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,0,6… MLC 2026 में बरसा मार्कस स्टोइनिस का बल्ला, सिर्फ 16 गेंदों में खेली तूफानी पारी
6,6,6,6,0,6… MLC 2026 में बरसा मार्कस स्टोइनिस का बल्ला, सिर्फ 16 गेंदों में खेली तूफानी पारी
IND vs IRE 1st T20: भारत बनाम आयरलैंड पहले टी20 का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, संभावित XI; क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू?
IND vs IRE 1st T20 का LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, संभावित XI; क्या वैभव करेंगे डेब्यू?
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
India Playing XI: वैभव सूर्यवंशी को रखा बाहर... दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11, कहा- 'वैभव को खिलाया तो न्याय नहीं...'
वैभव सूर्यवंशी को रखा बाहर... दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11, कहा- 'वैभव को खिलाया तो न्याय नहीं...'

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC Child Education Report: 'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी
'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी
पटना से गया था वीडियो कॉल, भरत तिवारी को ठोक दो? सांसद पप्पू यादव का दावा
पटना से गया था वीडियो कॉल, भरत तिवारी को ठोक दो? सांसद पप्पू यादव का दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget