एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर को हुआ कोरोना, घर में ही क्वारंटीन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर कोरोवायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. जांच के बाद उन्हें घर में क्वारंटाइन किया गया है. बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे तौफीक उमर ने पाकिस्तान के लिए करीब 13 साल तक क्रिकेट खेली.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तौफीक उमर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. तौफीक ने कहा कि, कल रात थोड़ा बीमार महसूस करने के बाद मैंने खुद का टेस्ट करवाया और नतीजा पॉजिटिव आया. मेरे लक्षण बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं. "मैंने अपने आप को घर पर अलग कर लिया है," उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मेरे तेजी से स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें."

उमर ने वायरस के लक्षणों का अनुभव करने के बाद शनिवार को खुद का टेस्ट करवाने का फैसला किया. पॉजिटिव टेस्ट के बाद, वह घर पर क्वारंटीन में रह रहे हैं. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज पाकिस्तान का दूसरा क्रिकेटर हैं, जो वायरस से प्रभावित हैं, इससे पहले जफर सरफराज जो 50 वर्षीय पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर था उनका पिछले महीने ही इस वायरस से निधन हो गया था.

तौफीक उमर ने अपने टेस्ट करियर में पाकिस्तान के लिए 44 मैच खेले जिनकी 83 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2963 रन बनाए. टेस्ट में तौफीक उमर के नाम 7 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में तौफीक का बेस्ट स्कोर 236 रन रहा.

इसके अलावा तौफीक उमर ने पाकिस्तान के लिए 22 वनडे मैच खेले जिनकी सभी पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 504 रन बनाए. एकदिवसीय मैचों में तौफीक के नाम 3 अर्धशतक हैं. वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन नाबाद रहा. वह पाकिस्तान के लिए कभी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले.

तौफीक उमर ने पाकिस्तान के लिए साल 2001 में 29 अगस्त को मुल्तान में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. वहीं तौफीक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
संजू-अभषेक ओपनर, नंबर-3 पर वैभव सूर्यवंशी... IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 को लेकर मिली सलाह
संजू-अभषेक ओपनर, नंबर-3 पर वैभव सूर्यवंशी... IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 को लेकर मिली सलाह
चयनकर्ताओं की अनदेखी से निराश नमन धीर जाना चाहते थे कनाडा, रोचक है ऑलराउंडर की कहानी
चयनकर्ताओं की अनदेखी से निराश नमन धीर जाना चाहते थे कनाडा, रोचक है ऑलराउंडर की कहानी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget