एक्सप्लोरर

लंच ब्रेक में मैच रोके जाने पर भड़के कपिल देव बोले, 'ऐसी चीज़ों से लोग क्रिकेट से दूर होते हैं'

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 6 मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले को भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत लिया है. आज भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे युजवेन्द्र चहल, जिन्होंने मेज़बान टीम के 5 बल्लेबाज़ों को पवेलियन पहुंचाया और टीम इंडिया की जीत की मियाद रखी.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 6 मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले को भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत लिया है. आज भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे युजवेन्द्र चहल, जिन्होंने मेज़बान टीम के 5 बल्लेबाज़ों को पवेलियन पहुंचाया और टीम इंडिया की जीत की मियाद रखी. साथ ही आज के मैच से एक बहुत बड़ा विलेन भी उबर कर सामने आया. वो विलेन और कोई नहीं बल्कि आईसीसी का एक नियम रहा जिसने वर्ल्ड क्रिकेट और उसके फैंस को कई बातें सोचने पर मजबूर कर दिया. आईसीसी के नियम की वजह से आज जब भारत जीत से 2 रन दूर था, तब मुकाबला लंच ब्रेक के लिए रोक दिया गया और फिर 40 मिनट के लंबे इतंज़ार के बाद मैच की औपचारिकता पूरी की गई और टीम इंडिया को जीत मिली. मैदान पर अंपायर्स के द्वारा मैच रोके जाने के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज इस फैसले और नियम पर सवाल उठाते नज़र आए, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी एबीपी न्यूज़ और वाह क्रिकेट से खास बातचीत करते हुए इस फैसले पर सवालिया निशाल खड़े किए. कपिल ने कहा, 'आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ(इतना कम मार्जिन के लिए मैच रोका गया हो), लेकिन मैं चाहता हूं कि ऐसी चीज़ें आने वाले समय में बदलें. हमें इससे काफी हैरानी हुई.' इस फैसले पर अपनी हैरानी जाहिर करते हुए कपिल ने इस फैसले के लिए अंपायर्स से ज्यादा मैच रेफरी को दोषी माना. जिन्होंने इसमें बीच बचाव नहीं किया और मुकाबला 40 मिनटों के लिए रोकना पड़ा. इसके साथ ही कपिल ने कहा, 'क्रिकेट को ऐसे लेवल पर लेकर जाएं जिससे लोगों को इस खेल के साथ जोड़ा जा सके, लोगों का टाइम वेस्ट करने से कोई फायदा नहीं है. आज इस फैसले ने दुनिया के 40 मिनट रोके, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है. इन चीज़ों से लोग क्रिकेट से दूर होते हैं.' साथ ही कपिल ने कहा, 'सारे नियम कॉमन सेंस को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, इसलिए ऐसा कोई नियम नहीं हो सकता जो कॉमन सेंस के आड़े आए. आईसीसी को ऐसे नियमों में बदलाव करने चाहिए.' कपिल के अलावा पूर्व सलेक्टर संदीप पाटिल ने भी एबीपी से खास बातचीत में कहा, 'अगर फाफ डू प्लेसी मेज़बान होते तो वो भी मैच रोकने से मना कर देते.' साथ ही उन्होंने कहा, 'अब मैच हो चुका है और शायद इस पर आईसीसी अब विचार करेगा.' साथ दी संदीप ने इस घटना को गली क्रिकेट से जोड़ते हुए कहा, 'आज के अंपायर्स के इस फैसले के बाद ऐसा लगा जब गली क्रिकेट में कोई हारता है तो कहते है कि मां बुला रही है और फिर वो चला जाता है.' देखें वीडियो: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 खिलाड़ी, पांच हफ्तों में भारत की 5 टीम; BCCI ने बनाया बड़ा प्लान
69 खिलाड़ी, पांच हफ्तों में भारत की 5 टीम; BCCI ने बनाया बड़ा प्लान
IND vs AFG 3rd T20 Highlights: 94 पर ढेर अफगानिस्तान, 127 रनों से जीता भारत; 3-0 से जीती सीरीज
Highlights: 94 पर ढेर अफगानिस्तान, 127 रनों से जीता भारत; 3-0 से जीती सीरीज
अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, एक में तो कर ली कोहली की बराबरी
अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, एक में तो कर ली कोहली की बराबरी
एशियन गेम्स में भारत की खराब शुरुआत, पहले ही मैच में मिली हार
एशियन गेम्स में भारत की खराब शुरुआत, पहले ही मैच में मिली हार

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget