एक्सप्लोरर

Roberto Martinez: बेल्जियम के कोच ने दिया इस्तीफा, फीफा वर्ल्ड कप से टीम के बाहर होने के बाद किया एलान

Belgium vs Croatia: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बेल्जियम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. फीफा रैंकिंग में नंबर-2 पर काबिज यह टीम वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में भी जगह नहीं बना पाई.

Belgium Coach: रोबर्टो मार्टिनेज़ (Roberto Martinez) ने बेल्जियम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को ग्रुप स्टेज से बेल्जियम के बाहर होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह एलान किया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस फैसले का संबंध टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने से नहीं है. अगर बेल्जियम वर्ल्ड कप जीत भी जाती तो भी वह कोच पद से हट जाते. 

फीफा रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-2 बेल्जियम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2022 में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. उसे मोरक्को के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा. कनाडा के खिलाफ भी वह जैसे-तैसे जीत दर्ज कर सकी. नॉक आउट स्टेज में जगह बनाने के लिए उसे अपने आखिरी मैच में  क्रोएशिया को हराना था लेकिन वह ऐसा भी नहीं कर सकी. क्रोएशिया के खिलाफ बेल्जियम का मुकाबला ड्रॉ रहा और वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.

क्रोएशिया के खिलाफ मैच के बाद 49 वर्षीय रोबर्टो ने कहा, 'राष्ट्रीय टीम के लिए यह मेरा आखिरी मैच था. मैं अब यहां आगे सेवा नहीं दे सकूंगा. चाहे हम वर्ल्ड चैंपियन बन जाते या ग्रुप स्टेज से बाहर हो गए, मेरा फैसला यही होता. ग्रुप स्टेज से बाहर होने का इससे कोई संबंध नहीं है.' रोबर्टो ने कहा, 'साल 2018 से ही मेरे पास कई विकल्प थे. मुझे कई फुटबॉल क्लब से ऑफर आए लेकिन मैंने बेल्जियम की राष्ट्रीय टीम से जुड़ा रहा. अब मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है.'

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी बेल्जियम
रोबर्टो ने साल 2016 में बेल्जियम का कोच पद संभाला था. वर्ल्ड कप 2018 में वह अपनी टीम को सेमीफाइनल तक लेकर गए थे. पिछले साल हुए यूरो कप में भी बेल्जियम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी. रोबर्टो के गाइडेंस में बेल्जियम लंबे समय से टॉप-4 टीमों में शामिल रही. फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बेल्जियम से काफी उम्मीदें थी लेकिन इस बार वह तीन मैचों में एक भी गोल नहीं कर सकी.

यह भी पढ़ें...

France vs Tunisia: फिलिस्तीनी झंडा लेकर मैदान में घुसा सपोर्टर, जबरदस्त स्टंट भी दिखाया; स्टेडियम में लगते रहे नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जार्जिना से की शादी, दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद का पहला Photo वायरल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जार्जिना से की शादी, दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद का पहला Photo वायरल
लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget