एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022: 'आर या पार' के मुकाबले में अर्जेंटीना जीता, मैक्सिको को 2-0 से हराया, मेसी और फर्नांडेज़ ने दागे गोल

ARG Vs MEX: फीफा वर्ल्ड कप में शनिवार देर रात को हुए ग्रुप-सी के एक मुकाबले में अर्जेंटीना ने मैक्सिको को हरा दिया.

Argentina Vs Mexico: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WC 2022) में अर्जेंटीना (Argentina) ने आखिरकार 'आर या पार' की लड़ाई जीत ली. शनिवार (26 नवंबर) देर रात को हुए मुकाबले में उसने मैक्सिको (Mexica) को 2-0 से हराकर अगले राउंड में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है. अर्जेंटीना के लिए इस मैच में लियोनल मेसी (Lionel Messi) और एंज़ो फर्नांडेज़ ने गोल दागे. अर्जेंटीना की इस जीत ने गुप-सी में राउंड ऑफ-16 की दौड़ को रोचक बना दिया है.

सऊदी अरब से अपना पहला मैच गंवाने के बाद अर्जेंटीना के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला था. अगर मेसी की टीम यहां हार जाती तो राउंड ऑफ-16 के दरवाजे उसके लिए पूरी तरह बंद हो जाते. ड्रॉ की स्थिति में भी वह बाहर होने की कगार पर होती लेकिन यहां मेसी मैजिक चला और अर्जेंटीना ने अहम मुकाबला अपने नाम कर लिया.

मैच की शुरुआत में मैक्सिको की टीम अर्जेंटीना पर भारी नजर आई. मैक्सिको ने पहले हाफ में कुछ अच्छे मौके बनाए, हालांकि वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी. पहला हाफ गोलरहित रहा. दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने दमदार शुरुआत की. अर्जेंटीना की फॉरवर्ड लाइन लगातार गोल पर हमले करने की कोशिश करती रही. टीम को 64वें मिनट में सफलता मिली. यहां एंजल डी मारिया के एक पास पर लियोनल मेसी ने डी के बाहर से लाजवाब गोल दागा. यहां खिलाड़ियों और फैंस का जश्न देखने लायक था.

इस गोल के बाद मैक्सिको ने बराबरी की जमकर कोशिश की लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी. यहां 87वें मिनट में अर्जेंटीना का एक और गोल आ गया. सब्स्टिट्यूट प्लयेर एंज़ो फर्नांडेज़ ने एक शानदार गोल कर अपनी टीम की लीड को दोगुना कर दिया. इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना अब ग्रुप-सी में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है.

रोचक हुई ग्रुप-सी की जंग
ग्रुप-सी में अर्जेंटीना, मैक्सिको, पोलैंड और सऊदी अरब की टीमें हैं. इस ग्रुप के आखिरी दो मैच ही राउंड ऑफ-16 के टिकट फाइनल करेंगे. यहां पोलैंड (4) टॉप पर मौजूद है. अर्जेंटीना (3) दूसरे और सऊदी अरब (3) तीसरे नंबर पर है. मैक्सिको (1) सबसे आखिरी में है. आखिरी दो मुकाबलों में अर्जेंटीना की टक्कर पोलैंड से और मैक्सिको की टक्कर सऊदी अरब से होगी.

यह भी पढ़ें...

FIFA WC: इंग्लैंड को यूएस से मिली कड़ी टक्कर, बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला; ग्रुप-बी में रोचक हुई अगले राउंड की रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget