एक्सप्लोरर

FIFA WC: इंग्लैंड को यूएस से मिली कड़ी टक्कर, बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला; ग्रुप-बी में रोचक हुई अगले राउंड की रेस

ENG vs US: फीफा वर्ल्ड कप में शुक्रवार देर रात को हुए ग्रुप-बी के एक मुकाबले में यूएस ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोक दिया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 51% समय तक बॉल अपने कब्जे में रखी.

England vs United States: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WC 2022) में शुक्रवार देर रात को इंग्लैंड और यूएस (ENG vs US) के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. अल बेत स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. इंग्लैंड के मैनेजर गारेथ साउथगेट ने पिछले 54 मैचों में पहली बार अपनी शुरुआती लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं किया. साउथगेट ने वही टीम उतारी, जिसने पिछले मैच में ईरान को 6-2 से शिकस्त दी थी. हालांकि यूएस के खिलाफ यह इंग्लिश टीम बेरंग नजर आई.

इंग्लैंड ने 51% समय तक बॉल अपने कब्जे में रखी. इंग्लिश फॉरवर्ड्स ने यूएस गोल पोस्ट पर 8 हमले भी बोले, जिनमें 3 टारगेट पर रहे. लेकिन एक बार भी यह अटेम्प्ट गोल में तब्दील नहीं हो सके. इसके उलट यूएस की टीम ने 40% समय तक बॉल अपने पास रखी और 10 गोल अटेम्प्ट किए, इनमें 2 टारगेट पर रहे. लेकिन यूएस को भी यहां कोई सफलता नहीं मिली.

कॉर्नर्स हासिल करने में यूएस (7) आगे रही तो फ्री किक पाने में इंग्लैंड (15) ने बाजी मारी. मैच में इंग्लिश खिलाड़ियों ने 488 पास पूरे किए, जबकि यूएस प्लेयर्स ने 368 पास कम्पलीट किए. इंग्लैंड के लिए जॉन स्टोन्स ने सबसे ज्यादा (88) पास किए. वहीं, डिक्लेन राइस ने सबसे ज्यादा दौड़ (12.09 किमी) दौड़ लगाई.

ग्रुप-बी में राउंड ऑफ-16 की रेस
इस मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद ग्रुप-बी में अगले राउंड की रेस थोड़ी रोचक हो गई है. यहां इंग्लैंड की टीम 4 अंक के साथ टॉप पर तो है लेकिन वह अभी तक राउंड ऑफ-16 में जगह नहीं बना पाई है. इंग्लैंड और यूएस के ड्रॉ ने ईरान को भी राउंड ऑफ-16 में पहुंचने की उम्मीद दे दी है. ईरान ने वेल्स को 2-0 से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

ग्रुप-बी में अब आखिरी दो मैच बाकी हैं. इंग्लैंड की टीम का सामना वेल्स से होगा. वहीं ईरान की टीम यूएस से भिड़ेगी.

यह भी पढ़ें...

WATCH: पुर्तगाल को भारी पड़ जाती गोलकीपर की लापरवाही, आखिरी मिनट में हुआ था यह दिलचस्प वाक़या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत 
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत 
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget