एक्सप्लोरर

लगातार रन बनाने वाले विराट कोहली के फैन हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच, कहा- दबाव संभालना कोई इनसे सीखे

ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है और कहा है कि वह तीनों प्रारूपों में टीम का कप्तान होने के बाद जो दबाव आता है उससे काफी अच्छे से संभालते हैं.

कोरोना संकट के बीच अगर सबकुछ ठीक रहा तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेल सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं. जाहिर सी बात है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब से स्मिथ और वॉर्नर की वापसी हुई है तब से दोनों टीमों के बीच टक्कर और बढ़ गई है क्योंकि इससे पहले जब भारत ऑस्ट्रेलिया गया था तो विराट एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी लेकिन वो स्मिथ और वॉर्नर की नामौजूदगी में थी. इसलिए अब इस सीरीज पर सबकी नजर है.

ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है और कहा है कि वह तीनों प्रारूपों में टीम का कप्तान होने के बाद जो दबाव आता है उससे काफी अच्छे से संभालते हैं. फिंच ने सोनी टेन पिट शॉ शो पर कहा, "भारत के लिए खेलने का दबाव अलग है लेकिन भारत की कप्तानी करने का दबाव उससे भी ज्यादा है और जिस तरह से कोहली ने यह किया है, वो भी लगातार लंबे समय तक, वो शानदार है."

उन्होंने कहा, "महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी लेना, बहुत बड़ी बात है. उम्मीदें ज्यादा थीं लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन करते चले गए. यह कोहली के बारे में सबसे प्रभावी चीज है." फिंच ने धोनी और कोहली के बीच में मैदानी दोस्ती को लेकर भी बात की.

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "आप देखते हैं कि धोनी अभी भी मैदान पर उनको सलाह देते रहते हैं, विराट की मदद करते रहते हैं. इसी तरह की छोटी चीजें, लेकिन यह बताती हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ और दोनों के पदों से कितने सहज हैं."

बता दें कि भारत ने 2018-19 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में हरा के इतिहास रचा था और वह ऐसा करने वाली एशिया की पहली टीम बन गई थी. उस सीरीज में हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े नाम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे क्योंकि दोनों पर बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल का बैन लगा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget