एक्सप्लोरर

अंडर 19 विश्व कप में इतिहास रचने की दहलीज पर 'गुरु' द्रविड़ की टीम

आपको बता दें कि टीम की निगाहें चौथा खिताब जीतकर इतिहास रचने पर हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें रही हैं जो तीन-तीन बार खिताब जीत चुकी हैं.

माउंट माउंगानुइ (न्यूजीलैण्ड): जीत के अश्वमेधी रथ पर सवार कोच राहुल द्रविड़ की भारतीय टीम आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है. मैच सुबह के साढे छह बजे शुरू हो गया है. LIVE Score आप - Ind vs Aus U19 Final LIVE पर देख सकते हैं.

आपको बता दें कि टीम की निगाहें  चौथा खिताब जीतकर इतिहास रचने पर हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें रही हैं जो तीन-तीन बार खिताब जीत चुकी हैं. द्रविड़ की युवा बिग्रेड आज फाइनल खेलेगी तो उसके पास रिकॉर्ड चौथा खिताब जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ने का मौका होगा.

भारतीय क्रिकेट के भावी सितारे पृथ्वी शॉ अगर यह कर पाते हैं तो भारत को अंडर 19 खिताब दिलाने वाले मोहम्मद कैफ(2002), विराट कोहली (2008) और उन्मुक्त चंद(2012) की जमात में शामिल हो जायेंगे. मौजूदा फार्म को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी लग रहा है.

भारत ने अभी तक पांचों मैच जीते है जिसमें सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर 203 रन से मिली जीत शामिल है. इसके अलावा टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराया था. पाकिस्तान के खिलाफ 272 रन बनाने के बाद भारत ने उसकी पूरी पारी 69 रन पर समेट दी थी.

अभी तक हर जीत में टीम का सामूहिक प्रयास रहा है. सभी खिलाड़ियों ने किसी ना किसी रूप में योगदान दिया है. बल्लेबाजों में शॉ और मनजोत कालरा ने टीम को हमेशा अच्छी शुरुआत दी है. तीसरे नंबर पर शुभमान गिल जबर्दस्त फार्म में हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जमाया और एक और यादगार पारी खेलना चाहेंगे.

गेंदबाजी में शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी का प्रदर्शन उम्दा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकना हालांकि उनके लिये आसान नहीं होगा. अभिषेक शर्मा और अनुकूल राय ने स्पिन का मोर्चा संभाला है. अभिषेक निचले मध्यक्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं.

भारतीय फील्डिंग भी टूर्नामेंट में शानदार रही है. भारतीय अंडर 19 टीम से भविष्य के सितारे निकलते रहे हैं और इस टीम में भी वह माद्दा है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी. पहला मैच हारने के बाद उसने शानदार वापसी करके लगातार चार मैच जीते. क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 31 रन से हराने के बाद उसने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget