एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022: अंतिम-4 टीमों के नाम हुए तय, जानें कब और किसके बीच होने हैं सेमीफाइनल मुकाबले

FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अंतिम-4 का फैसला हो चुका है, क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल की बारी है.

FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अंतिम-4 का फैसला हो चुका है. क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल की बारी आने वाली है. इंग्लैंड और पुर्तगाल जैसी दिग्गज टीमों को क्वार्टर फाइनल में हार मिली है और उनका सफर समाप्त हो चुका है. आइए जानते हैं कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं और किसका मुकाबला किससे होने वाला है.

ये टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

क्रोएशिया, अर्जेंटीना, मोरक्को और फ्रांस की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं. क्रोएशिया ने ब्राजील के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए पेनल्टी शूटआउट में मुकाबला अपने नाम किया था. नीदरलैंड के खिलाफ अर्जेंटीना का मैच भी शूटआउट में गया था और इसमें अर्जेंटीना ने बाजी मारी थी. मोरक्को ने पुर्तगाल के खिलाफ बेहतरीन काम किया और 1-0 से मैच जीतते हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनने की उपलब्धि हासिल की थी. फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में शानदार जीत हासिल की और लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं.

ऐसा है सेमीफाइनल का पूरा कार्यक्रम

पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और क्रोएशिया की भिड़ंत होने वाली है. यह मैच भारतीय समयानुसार 14 दिसंबर को रात 12:30 बजे से खेला जाना है. दूसरा सेमीफाइनल फ्रांस और मोरक्को के बीच 15 दिसंबर को रात 12:30 बजे से खेला जाना है. क्रोएशिया की नजर पिछले बार की तरह इस बार भी फाइनल में जाने पर होंगी तो वहीं लियोनल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना हर हाल में खिताब के करीब पहुंचने की कोशिश में लगी है.

फ्रांस ने हर बार के इतिहास को बदलते हुए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वे मोरक्को की मजबूत डिफेंस को तोड़कर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी ओर मोरक्को के लिए अब हर एक मिनट इतिहास लिखने का मौका होगा. 

यह भी पढ़ें:

FIFA WC 2022: पुर्तगाल को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद मैदान पर अपनी मां के साथ नाचा मोरक्को का खिलाड़ी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget