एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : आज मेक्सिको से भिड़ेगा जर्मनी, पिछली बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को लेकर हो चुका है विवाद

इन सबसे परे हालांकि जर्मनी का इस बार भी अंतिम-4 में जाना तय माना जा रहा है और मैक्सिको के खिलाफ उसे जीत का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है. जर्मनी ने कन्फेडेरेशन कप में मेक्सिको को 4-1 से मात दी थी.

नई दिल्ली: मौजूदा विजेता जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप-2018 के अपने पहले मैच में आज ग्रुप-एफ के अपने पहले मुकाबले में मेक्सिको के खिलाफ उतरेगा. जर्मनी ने 2014 में ब्राजील में खेले गए वर्ल्ड कप में अर्जेटीना को मात देकर खिताब अपने नाम किया था. चार बार कि विजेता को इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

पिछली बार जीते थे सभी 10 मैच

जर्मनी ने क्वालीफाइंग दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 मैच जीते थे. इन मैचों में उसने सिर्फ 10 गोल खाए थे. उसने पिछले साल कन्फेडेरेशन कप भी अपने नाम किया था, लेकिन उसकी हालिया फॉर्म संतोषजनक नहीं रही है.

टीम को लेकर हो चुका है विवाद

कोच जोएचिम लोव की यह टीम अपने पिछले छह अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है वो भी सऊदी अरब जैसी टीम के खिलाफ. इस टीम को हाल ही में विवाद का सामना भी करना पड़ा है. टीम के दो बड़े खिलाड़ियों- इल्के गुंडोगेन और मेसुट ओजिल को तुर्की के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद माहौल गरमा गया था और टीम के रूस पहुंचने तक भी यह विवाद हवा में था.

इन सबसे परे हालांकि जर्मनी का इस बार भी अंतिम-4 में जाना तय माना जा रहा है और मैक्सिको के खिलाफ उसे जीत का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है. जर्मनी ने कन्फेडेरेशन कप में मेक्सिको को 4-1 से मात दी थी.

मेक्सिको ने अंतिम 16 में हमेशा जगह बनाई है

वहीं मेक्सिको की बात की जाए तो दक्षिण अमेरिका की इस टीम ने अपने अंतिम छह वर्ल्ड कप में हमेशा अंतिम-16 में प्रवेश किया है. जर्मनी को अगर मात देनी है तो मैक्सिको को अपन खेल में तेजी लानी पड़ेगी.

टीम का दारोमदार टीम के शीर्ष स्कोरर जेवियर हर्नाडेज पर होगा. टीम के कोच ने दोस्ताना मैचों में अपने सभी पत्ते नहीं खोले थे इसलिए यह कह पाना मुश्किल है कि वह किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे.

टीमें :

जर्मनी

गोलकीपर : मैनुअल नॉयर, मार्क आंद्रे टेर स्टीगन, केविन ट्रैप

डिफेंडर : जेरोम बाआटेंग, मैथियास गिंटर, जोनास हेक्टर, मैट्स हुमेल्स, जोशुआ किमिच, मार्विन प्लेटनहाडर्ट, एंटोनियो रुडिगेर, निकाल्स सुले

मिडफील्डर : जुलियान ब्रेंडट, जुलियान ड्रेक्सल, लियोन गोरेत्स्क, इलाके गुंडोगन, सामी खेदीरा, टोनी क्रूस, मेसुट ओजिल, सेबेस्टियन रूडी

स्ट्राइकर : मारियो गोमेज, थॉमस मुलर, मार्को रेउस और टीमो वॉर्नर.

मेक्सिको :

ग्वीलेर्मो ओचोआ, जेसुस कोरोना, अल्फ्रेडो तालावेरा, डिएगो राएस, हेक्टर मोरेनो, मिगुएल लेउन, कार्लोस सेल्सेडो, एडसन अल्वारेज, नेस्टर अराजुओ, जेसुस गलाडरे, हुगो अयाला, राफेल माक्र्वेज, जोनाथन दोस सांतोस, आंद्रेस गुआडार्डो, हेक्टर हरेरा, मार्को फाबियान, जेवियर अक्वीनो, जोनाथन गोंजालेज, जेसुस मोलीना, टेकाटीटो कोरोना, इर्विग लोजानो, चिचारितो हनार्देज, राउल जिमेनेज, कार्लो वेला, जेवियर अकीनो, जुर्गेन डाम और गियोवानी डोस सांतोस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: नवीन शिवकुमार ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की हुई सेंचुरी
LIVE: नवीन शिवकुमार ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की हुई सेंचुरी
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget