एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप : ब्राजील का सामना आज कोस्टा रिका से

कोस्टा रिका को बेशक सर्बिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसका डिफेंस उस मैच में शानदार रहा था. ब्राजील के लिए कोस्टा रिका के डिफेंस को भेद पाना चुनौती रहेगा.

नई दिल्ली: ब्राजील फीफा विश्व के अपने दूसरे मुकाबले में आज सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में कोस्टा रिका के सामने उतरेगी. इस मैच में ब्राजील की कोशिश इस वर्ल्ड कप में जीत का खाता खोलने की होगी. पहले मैच में स्विट्जरलैंड ने ब्राजील को 1-1 से ड्रॉ पर रोक अंक बांटने पर मजबूर कर दिया था.

ब्राजील अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. अंतिम-16 में जाने के लिए उसे हर हाल में जीत की दरकार है. इस मैच में ड्रॉ उसे दूसरी टीमों पर निर्भर कर देगा तो हार उसे बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

पहले मैच में नेमार रहे थे फेल

ब्राजील इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत की दरकार में है. पहले मैच में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार अपना जादू नहीं दिखा पाए थे. नेमार मैच में गोल नहीं कर पाए थे. नेमार को बुधवार में अभ्यास के दौरान टखने में चोट लग गई थी. हालांकि वह अगले दिन के साथ अभ्यास करते दिखे थे. ब्राजील के प्रशंसकों को उम्मीद होगी की उनका स्टार खिलाड़ी इस अहम मैच के लिए मैदान पर उतरे.

कोस्टा रिका का डिफेंस था मजबूत

कोस्टा रिका को बेशक सर्बिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसका डिफेंस उस मैच में शानदार रहा था. ब्राजील के लिए कोस्टा रिका के डिफेंस को भेद पाना चुनौती रहेगा.

ब्राजील की टीम संतुलित है और वह इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम के कोच टिटे ने पिछले मैच में के बाद कहा था कि टीम के खिलाड़ी घबराहट में आ गए थे. कोच की कोशिश होगी इस मैच में टीम पुरानी गलतिया न दोहराए. टिटे रणनीति में भी बदलाव कर सकते हैं. नेमार के अलावा टीम के पास मार्सेलो, फिलिपे कोटिन्हो, डॉगल्स कोस्टा जैसे दिग्गज हैं.

वहीं कोस्टा रिका की बात की जाए तो उसने पिछले मैच में अच्छा खेल दिखाया था लेकिन किस्मत शायद उसके साथ नहीं थी. सर्बिया के कप्तान एलेक्जेंडर कोलारोव ने फ्री किक के जरिए किए गए गोल के दम पर कोस्टा रिका को हार को मजबूर कर दिया था.

कोस्टा रिका चाहेगी कि वह अपने पिछले मैच के प्रदर्शन को जारी रखे. ब्राजील जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ वह अच्छी तैयारी से उतरेगी इस बात में कोई शक नहीं है. इस मैच में कोस्टा रिका के डिफेंस को पहले मैच से बेहतर खेल दिखाना होगा क्योंकि नेमार, कोस्टा और मिडफील्डर पॉलिन्हो उसकी कड़ी परीक्षा लेंगे.

वहीं कोस्टा रिका अगर इस मैच में हार जाती है तो उसके अगले दौर की रहा लगभग खत्म हो जाएगी. टीम के स्ट्राकर मार्को यूरेना ने कहा था कि उनकी टीम ब्राजील के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी. यह मैच में ही पता चलेगा कि वह ऐसा कर पाते हैं या नहीं.

ब्राजील टीम :

गोलकीपर : एलिसन, कासियो, एंडरसन

डिफेंडर : डानिलो, गेरोमेल, फिलिपे लुइस, मासेर्लो, मिरांडा, फागनेर, थियागो सिल्वा

मिडफील्डर : कैसिमीरो, फर्नाडिन्हो, फ्रेड, पॉलिन्हो, फिलिपे कोटिन्हो, रेनाटो ऑगस्तो, विलियन

फारवर्ड : डॉग्लस कोस्टा, फिर्मिनो, गेब्रिएल जीसस, नेमार, टाइसन

कोस्टा रिका टीम :

गोलकीपर : के. नवास, पी. पेमर्बेटन, एल. मोरेइरा,

डिफेंडर : जे. अकोस्टा, जी. गोंजालेंज, आई स्मिथ, ओ. डुआर्टे, बी. ओवेइडो, एफ. काल्वो, सी.गाम्बोआ, के. वास्टन, के.गुइटेरेज,

मिडफील्डर : सी. बोर्जेस, सी.बोलानोस, डी.कोलिनडेरेस, ब्रायन, आ. वैलेस, आर.अजोफेइफा, वाई. तेजेडा, डी.गजमैन

फॉरवर्ड : जे. वेनेगेस, जे. कैम्पबेल, एम. युरेना, रामिरेज ओस्कर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
LIVE: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget