एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022 Qatar: मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 2-1 से हराया

Morocco vs Canada: मोरक्को ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 2-1 से हरा दिया है. मोरक्को ने इस जीत के साथ ही प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

Morocco vs Canada FIFA WC 2022 Qatar: फीफा विश्वकप 2022 के ग्रुप एफ के मुकाबले में गुरुवार को मोरक्को ने कनाडा को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. कनाडा ने इस मुकाबले में 2-1 से जीत मिली. इस जीत के साथ ही टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. इस मुकाबले में कनाडा के लिए हाकिम जिएच और यूसुफ एन-नेसरी ने एक-एक गोल किया. जबकि कनाडा के लिए नाएफ अगुएर्ड ने एक मात्र गोल किया. अहम बात यह है कि पहले हाफ के बाद एक भी गोल नहीं हुआ. मोरक्को के खिलाड़ी इस शानदार जीत के बाद जमकर जश्न मनाते नजर आए.

मोरक्को और कनाडा के बीच खेले गए मुकाबले की शुरुआत ही बेहद दिलचस्प रही. मोरक्को के लिए हाकिम ने पहला गोल 4 चौथे मिनट में कर दिया. इसके बाद मोरक्को के खिलाड़ी लगातार कनाडा पर दबाव बना रहे थे. टीम के खिलाड़ियों का यह दबाव काम आया और दूसरा गोल 23वें मिनट में हुआ. मोरक्को के लिए दूसरा गोल यूसुफ ने किया. टीम ने इस लीड को अंत तक बरकरार रखा. इसके बाद कनाडा ने मैच में वापसी की कोशिश की और 40वें मिनट में गोल कर दिया. कनाडा के लिए नाएफ ने गोल दागा. पहला हाफ खत्म होने तक दोनों ही टीमें गोल के प्रयास में रहीं. लेकिन सफल नहीं हो सकीं. 

दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ. इस तरह मोरक्को ने जीत दर्ज की. टीम ने जीत के साथ ही राउंड 16 यानी की प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत के बाद मोरक्को के खिलाड़ी मैदान पर जमकर जश्न मनाते नजर आए. कई खिलाड़ी इमोशनल भी हो गए.

गौरतलब है कि फीफा विश्वकप 2022 में ग्रुप एफ की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इसमें मोरक्को टॉप पर पहुंच गई है. टीम ने 3 मैच खेलते हुए 2 में जीत दर्ज की. उसके पास 7 पॉइंट्स हैं. इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर क्रोएशिया है. उसके पास 5 पॉइंट्स हैं. क्रोएशिया ने 3 में से एक मैच जीता. अगर दूसरे ग्रुप्स पर नजर डालें तो ग्रुप ए में नीदरलैंड्स टॉप पर है. ग्रुप बी में इंग्लैंड और ग्रुप सी में अर्जेंटीना टॉप पर है. 

यह भी पढ़ें : IPL 2023 के ऑक्शन में शामिल होंगे कुल 991 खिलाड़ी, देखें किस देश के कितने प्लेयर्स ने करवाया रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget