एक्सप्लोरर

IPL Auction: आज 578 खिलाड़ियों की नीलामी में किसका कितना है बेस प्राइज़, किस खिलाड़ी पर है किसकी नज़र और यहां देखें टेलीकास्ट

आज बेंगलुरू में IPL 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी. इस ऑक्शन में गौतम गंभीर, आर अश्विन, युवराज, बेन स्टोक्स, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: आज बेंगलुरू में IPL 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी. इस ऑक्शन में गौतम गंभीर, आर अश्विन, युवराज, बेन स्टोक्स, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं. सीजन 11 में खिलाड़ियों को 8 स्लैब में बांटा गया है. पहले स्लैब के खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए का होगा. दूसरे स्लैब में 1.5 करोड़, तीसरे स्लैब में 1 करोड़, चौथे स्लैब में 75 लाख जबकि पांचवे स्लैब का मूल्य 50 लाख रुपए होगा. इसके अलावा बांकि तीन स्लैब में अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे जिसका बेस प्राइज 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपए होगा. अनकैप्ड खिलाड़ी वे हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक डेब्यू नहीं किया है. ऑक्शन में कितने खिलाड़ी हैं शामिल: इस साल कुल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे, जिसमें 361 भारतीय हैं. कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 244 है जिसमें भारत के 62 खिलाड़ी शामिल है. अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या है 332 है जिसमें 34 खिलाड़ी विदेशी हैं. जबकि दो खिलाड़ी आईसीसी के एसोशिएट देश से भी इस ऑक्शन में आए हैं. पहले दिन का ऑक्शन ऑक्शन में शामिल सभी खिलाड़ियों को कई ग्रुप में बांटा गया है. भारत और विश्व के 16 मार्की खिलाड़ियों के साथ ऑक्शन की शुरुआत होगी. इन खिलाड़ियों को 8 खिलाड़ियों के दो ग्रुप में बांटा गया है. सबसे पहले जिस ग्रुप को ऑक्शन में लाया जाएगा उसमें अश्विन, क्रिस गेल, कायरोन पोलार्ड, मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं दूसरे ग्रुप में ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, ग्लेन मैक्सवेल,जोए रूट,युवराज सिंह और केन विलियमसन शामिल हैं. मार्की खिलाड़ियों के बाद कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन के जाएंगे. उन्हें बल्लेबाज, ऑलराउंडर,विकेटकीपर फास्ट बॉलर और स्पिन गेंदबाज के सेट में उतारा जाएगा. किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहे पिछले सीजन में रिकॉर्ड 14 करोड़ 50 लाख रुपये में बिकने वाले स्टोक्स के लिए एक बार फिर फ्रेंचाइजियों को अपने पॉकेट हल्के करने पड़ सकते हैं. खेल के छोटे फॉर्मेट में अश्विन और अजिंक्य रहाणे भले ही टीम से बाहर हों लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजियों के बीच इन्हें अपने साथ जोड़े रखने की होड़ मच सकती है. बल्लेबाजी, ऑफ स्पिन और विकेटकीपिंग की क्षमता के कारण केदार जाधव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम एक बार फिर खरीदना चाहेगी. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे कलाई के स्पिनरों की भी भारी मांग रहने की उम्मीद है. टी20 में सफल रहे लोकेश राहुल, मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों पर भी नजरें रहेंगी. टी20 में अच्छे कलाई के स्पिनरों की मांग को देखते हुए अफगानिस्तान के राशिद खान को एक बार फिर अच्छी रकम मिल सकती है. विदेशी खिलाड़ियों में किन पर लगेगा दांव: विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस गेल और पिछले साल सबसे महंगे बिके बेन स्टोक्स पर बड़ा दांव लगने की उम्मीद है. इस सीज़न क्रिस गेल को बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया है. हालांकि वो कम कीमत पर गेल को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं. वहीं बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रूपये है. खिलाड़ियों की नीलामी में 2 करोड़ बेस प्राइस वाले कुल 36 खिलाड़ी हैं. वहीं डेढ करोड़ वाले 32, 1 करोड़ वाले 31 और 75 लाख वाले खिलाड़ियों की संख्या 23 है. अनकैप्ड प्लेयर्स का बेस प्राइस 20 से 40 लाख के बीच है. इन सब में सबकी नजर अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेल रहे पृथ्वी शॉ, शुभम गिल और नागरकोटी पर भी होगी जो कि इस बार आईपीएल ऑक्शऩ में शामिल हैं. कब और कहाँ देखें आईपीएल की नीलामी आईपीएल सीजन 11 के नीलामी की पल-पल की लाइव खबरें आप वाह क्रिकेट पर देख सकते हैं. जहां नीलामी से लेकर हर टीम की खबरें होंगी. नीलामी का लाइव टेलिकास्ट पहली बार ब्रॉडकास्त स्पोंसर बने स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. स्टार अपने हर चैनल पर अलग अलग भाषाओं में दिखाएंगा. इसके अलावा आप ऑक्शन को हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. ऑक्शन की शुरुआत सुबह 9 बजे ITC गार्डेनिया में होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget