एक्सप्लोरर

Euro Cup 2020: इटली ने हासिल किया फाइनल का टिकट, पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराया

Euro Cup 2020: इटली और स्पेन के बीच मंगलवार देर रात सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. बेहद ही कड़ी टक्कर के बीच इटली ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में मात दी और फाइनल में जगह बनाई.

Euro Cup 2020: मंगलवार देर रात को यूरो कप 2020 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. फुटबॉल जगत की दो दिग्गज टीमें इटली और स्पेन यूरो कप 2020 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आमने सामने थीं. शानदार फॉर्म में चल रही इटली ने स्पेन को मात देकर फाइनल में जगह बना ली. इटली को हालांकि यह जीत आसानी से नहीं मिली और उसे फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पेनल्टी शूटआउट तक जाना पड़ा. इटली ने पेनल्टी शूटआउट को 4-2 से अपने नाम किया.

पहले ही दोनों टीमों के बीच बेहद कड़ी टक्कर के कयास लगाए जा रहे थे और मैच में भी ठीक वैसा ही देखने को मिला. मैच के 90 मिनट और 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी इस हाई वोल्टेज मुकाबले का नतीजा तय करने के लिए काफी साबित नहीं हुए. पेनल्टी शूटआउट में जाकर ही यूरो कप 2020 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम का नाम पता चला. 

मैच की शुरुआत में ही दोनों टीमों की तरफ से अटैक करना शुरू कर दिया गया. लेकिन जितना दोनों टीमों का अटैक मजबूत था उतना ही डिफेंस भी. इसी का नतीजा रहा कि पहले हॉफ में फैंस को एक भी गोल देखने को नहीं मिला. इटली ने हालांकि दूसरे हॉफ के 15 मिनट बाद ही गोल का मौका बना लिया. इटली के फेडरिको किएजा ने मैच के 60वें मिनट में यूरो कप 2020 के सेमीफाइनल का पहला गोल किया.

दोनों टीमों के बीच हुए बेहद कड़ी टक्कर

स्पेन ने हालांकि गोल खाने के तुरंत बाद वापसी का मौका बनाना शुरू कर दिया था. 20 मिनट बाद स्पेन को वह मौका मिल भी गया. मैच के 80वें मिनट में मोराटा ने गोल कर मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल देखने को नहीं मिला. 

मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया. तीन पेनल्टी गुजर जाने के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं. इटली ने हालांकि चौथी पेनल्टी में 3-2 की बढ़त हासिल कर ली. यहीं से स्पेन चूक गया. स्पेन ने चौथी पेनल्टी मिस की और इटली ने 3-2 की बढ़त बना थी. इटली ने पांचवीं पेनल्टी भी हासिल कर ली, जबकि स्पेन एक बार फिर से चूक गया. अंत में इटली 4-2 से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में पहुंच गया. 

11 जुलाई को खेले जाने वाले यूरो कप 2020 के फाइनल मुकाबले में इटली की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगी. 

IND Vs SL: श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सूर्याकुमार यादव, अपना प्लान बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget