एक्सप्लोरर

Eugenie Bouchard: आईकार्ड पर बिकिनी वाली फोटो देख चौंक गईं टेनिस स्टार, वेंकौवर ओपन ऑफिशियल्स ने ऐसे सुधारी गलती

Eugenie Bouchard: यूजिनी बुकार्ड ने 17 महीने बाद वेंकौवर ओपन से टेनिस कोर्ट में वापसी की. वह विंबलडन 2014 की रनर-अप रह चुकी हैं.

Eugenie Bouchard Photo: कनाडा की टेनिस स्टार यूजिनी बुकार्ड (Eugenie Bouchard) उस वक्त हैरान रह गईं जब उन्होंने वेंकौवर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अपने आईकार्ड पर अपनी स्विम सूट वाली फोटो देखी. आमतौर पर आईकार्ड पर हेडशॉट वाली सामान्य तस्वीरें होती हैं लेकिन यूजिनी के आईकार्ड पर आयोजकों ने बिकिनी वाली तस्वीर लगा दी थी.

यूजिनी गुरुवार को कनाडा के ओल्डम ब्राउन वेनओपन में हिस्सा लेने के लिए पहुंची. 28 वर्षीय यूजिनी ने जब यहां अपना आईकार्ड देखा तो उस पर सामान्य फोटो की जगह बिकिनी वाली तस्वीर लगी थी. उन्होंने फौरन इसका फोटो लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. उन्होंने आयोजकों के मज़े लेते हुए लिखा, 'क्या वेनओपन क्रेंडेशियल ऑफिस की ओर से कोई इसे एक्सप्लेन कर पाएगा?' इसके साथ ही उन्होंने लॉफिंग इमोजी भी इस्तेमाल की.

जैसे ही वेंकौवर ओपन के ऑफिशियल्स तक यह बात पहुंची तो उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधारी और युजिनी को नया आईकार्ड भेजा. इसमें उनकी हेडशॉट फोटो लगाई गई. युजिनी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर फिर इसका फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अब सही फोटो मिली है.

यूजिनी विंबलडन 2014 की रनर-अप रही हैं. वह अपने करियर में वर्ल्ड नंबर-5 रैंकिंग तक पहुंची हैं. हालांकि चोटिल करियर के चलते वह लगातार टेनिस नहीं खेल सकीं और रैंकिंग में पिछड़ती गईं. पिछले 17 महीनों से भी वह टेनिस कोर्ट से दूर थीं. कंधे में चोट के चलते वह वापसी नहीं कर पा रही थीं. लंबे अरसे बाद वेंकौवर ओपन से वह टेनिस कोर्ट में फिर से एक्शन में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें..

FIFA World Cup 2022: अब तक 24 लाख से ज्यादा टिकट बिके, ग्रुप स्टेज के इन मैचों के लिए उमड़ रहे सबसे ज्यादा फैंस

Cricket World Cup 2023: डायरेक्ट एंट्री से चूक सकती हैं ये दो बड़ी टीमें, ऐसी है वर्ल्ड कप सुपर लीग की पॉइंट्स टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास, हर्ष सिंह को भी गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास, हर्ष सिंह को भी गोल्ड
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget