एक्सप्लोरर

ENGvsWI: बेयरस्टो-स्टोक्स ने दिलाई पहले वनडे में इंग्लैंड को शाही जीत

ENGvsWI: बेयरस्टो-स्टोक्स ने दिलाई पहले वनडे में इंग्लैंड को शाही जीतसौजन्य: AFP
नई दिल्ली/मैनचेस्टर: जॉनी बेयरस्टो के दर्शनीय शतक और बेन स्टोक्स की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से इंग्लैंद ने वेस्टइंडीज़ को पहले वनडे में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. टी20 में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ वनडे सीरीज़ खेलने आई वेस्टइंडीज़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. खराब मौसम के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया और इसे 42 ओवर का कर दिया गया.  लेकिन वेस्टइंडीज़ की टीम का कोई भी बल्लेबाज़ अपनी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया. ओपनिंग में क्रिस गेल ने तूफानी अंदाज में शुरूआत करके 27 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाये जबकि शाई होप ने 35 रन का योगदान दिया. अंत में जेसन होल्डर ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली. इन तीनों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज़ रंग में नज़र नहीं आया. इनकी पारियों की मदद से वेस्टइंडीज़ की टीम 42 ओवरों में महज़ 204 रन बनाने में कामयाब रही. वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये. 42 ओवरों में 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए मैच में किसी भी पल मुश्किल नहीं रही. ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने अपने बल्ले का ऐसा दम दिखाया कि नाबाद शतक लगाकर टीम को जिताकर ही दम लिया. बेयरस्टो के अलावा कप्तान जो रूट ने 54 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने शुरूआती विकेट गिरने के बाद बेयरस्टो के साथ 125 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी निभाई. अंत में बेन स्टोक्स के साथ मिलकर बेयरस्टो ने 31वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर टीम को जीत दिला दी. इससे पहले बेन स्टोक्स ने गेंदबाज़ी में भी हाथ दिखाते हुए 43 रन खर्चकर 3 विकेट भी चटकाए थे. इसके अलावा क्रिस वोक्स और आदिल राशिद ने भी 2-2 विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज़ की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget