एक्सप्लोरर

Eng vs Pak 1st test: बाबर और मसूद ने पाक को संभाला, पहले दिन हुआ सिर्फ 49 ओवर का खेल

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में पहला टेस्ट खेला जा रहा है. खराब रोशनी और बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 49 ओवर का खेल ही हो सका.

मैनचेस्टर: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट में बारिश ने खलल डाल दी. खराब मौसम और बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 49 ओवर का ही खेल हो सका. इस दौरान पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए. बाबर आज़म 69 और शान मसूद 46 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं.

बाबर आज़म ने जड़ा टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक

ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया. मैच के पहले 15 ओवर में पाकिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन 36 रनों के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने आबिद अली (16) को बोल्ड आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद कप्तान अज़हर अली खाता खोले बिना ही क्रिस वोक्स का शिकार बन गए. हालांकि, चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए बाबर ने तीसरे विकेट के लिए शान मसूद (46) के साथ 96 रनों की साझेदारी कर ली है. इस दौरान बाबर ने टेस्ट क्रिकेट का अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया. बाबर 100 गेंदो में 11 चौको की मदद से 69 रन बनाकर खेल रहे हैं.

वोक्स और आर्चर को मिली सफलता

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने आठ ओवर में 14 रन देकर एक और जोफ्रा आर्चर ने 10 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इसके अलावा सभी इंग्लिश गेंदबाज़ बाबार आजम और शान मसूद के सामने बेबस नजर आए. इंग्लैंड ने इस टेस्ट में भी स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की जोड़ी को एकसाथ मौका दिया है. हालांकि, अभी तक ये दोनों गेंदबाज इस टेस्ट में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे.

सरफराज अहमद को पहले टेस्ट में नहीं मिली जगह

गौरतलब है कि पहले टेस्ट में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को जगह नहीं मिली है. कप्तान अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ भी युवा मोहम्मद रिजवान पर ही भरोसा दिखाया है. इसके अलावा स्पिन विभाग में पाकिस्तान ने यासिर शाह और शादाब खान की जोड़ी को मौका दिया है. वहीं तेज़ गेंदबाज़ी में मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी को मौका मिला है.

यह भी पढ़ें-

Exclusive: IPL की SOP में क्या-क्या है? दुबई में खिलाड़ियों को किन नियमों का करना होगा पालन, जानिए सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget