एक्सप्लोरर

England Championship: पीवी सिंधु की शानदार जीत, श्रीकांत और कश्यप चैम्पियनशिप से बाहर

ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधु ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए महिला एकल में मलेशिया की सोनिया चिया को शिकस्त दी. सिंधु ने दुनिया की 32वें नंबर की खिलाड़ी को 38 मिनट में 21-11 21-17 से हराया.

बर्मिंघम: विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार शुरुआत की, लेकिन किदाम्बी श्रीकांत और पारूपल्ली कश्यप बुधवार को पुरुष एकल के शुरुआती मुकाबले हारकर बाहर हो गये. वहीं अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला जोड़ी के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने भी सीधे गेम में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया.

ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधु ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए महिला एकल में मलेशिया की सोनिया चिया को शिकस्त दी. सिंधु ने दुनिया की 32वें नंबर की खिलाड़ी को 38 मिनट में 21-11 21-17 से हराया. अब पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय का सामना डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन से होगा.

इससे पहले अश्विनी और सिक्की की जोड़ी ने थाईलैंड की बेनयापा ऐमसार्ड और नूनताकर्ण ऐमसार्ड की जोड़ी पर 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14 21-12 से जीत दर्ज की जबकि सात्विक और चिराग की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इंग्लैंड के निखार गर्ग और भारत के अनिरूद्ध मायेकर की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 19 मिनट में 21-7 21-10 से हरा दिया.

अश्विनी और सिक्की की जोड़ी का सामना बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा. वहीं सात्विक और चिराग की भिड़ंत डेनमार्क के किम अस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रास्मुसेन से होगी, जिन्होंने इस भारतीय जोड़ी को हराने के बाद स्विस ओपन का खिताब जीता था.

आठवें वरीय श्रीकांत को टूर्नामेंट के शुरुआती दिन आयरलैंड के गैर वरीयता प्राप्त एनगुयेन नहाट से 11-21 21-15 12-21 से हार का सामना करना पड़ा. यह मैच पूरे एक घंटे तक चला, जिसमें आयरलैंड के खिलाड़ी ने दूसरा गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की.

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप को जापान के शीर्ष वरीय केंटो मोमोटा से 42 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21 2-22 से पराजय मिली. अन्य नतीजों में मलेशिया के ओंग यियू सिन और टियो ए यि की जोड़ी ने भारत के एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 21-13 21-12 से हराया. वहीं जाकामपुडी मेघना और पूर्विशा एस राम की महिला जोड़ी भी डेनमार्क की एलेक्सांद्रा बोजे और मेटे पौलसेन से 10-21 15-21 से हारकर बाहर हो गयी.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 4th T20: आज भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा चौथा टी20, दर्शकों को स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget