एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट बोले- भारत के खिलाफ टीम को करना होगा 'सर्वश्रेष्ठ' प्रदर्शन, रोमांचक होगी सीरीज

भारत के दौरे से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि भारत को घर में चुनौती देने के लिए उनकी टीम को "सर्वश्रेष्ठ" प्रदर्शन करना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीरीज रोमांचक होगी. चेन्नई में चार फरवरी को दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम का सामना अब इंग्लैंड से होगा. भारत के दौरे से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि भारत को घर में चुनौती देने के लिए इंग्लैंड को "सर्वश्रेष्ठ" प्रदर्शन करना होगा.  भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली सहित कई स्टार खिलाड़ियों के नहीं होने के बावजूद चौथे टेस्ट में तीन विकेट से जीत दर्ज करके चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीती. इससे एक महीने पहले टीम एडिलेड टेस्ट में सबसे कम स्कोर 36 रन पर ही सिमट गई थी.

रोमांचक होगा भारत दौरा श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में रूट ने कहा, " यह शुरू से लेकर अंत तक शानदार सीरीज थी जिसमें कुछ अच्छा क्रिकेट खेला गया." "भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन करने के तरीके में फाइट, चरित्र और लचीलापन और गहराई दिखी. उन्होंने कहा "टेस्ट क्रिकेट देखने वाले क्रिकेट प्रशंसक के रूप में यह खेल के लिए एक शानदार एडवर्ट था और हमारा भारत का दौरा और भी अधिक रोमांचक होगा."

इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे में चार टेस्ट, पांच टी 20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी. इनकी शुरुआत चेन्नई में चार फरवरी से पहले टेस्ट मैच के साथ होगी.

सीरीज जीतने की है उम्मीद  रूट ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी होगी. वह बहुत अच्छी टीम है और घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना जानती है. हम भी अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे. लेकिन यह हमारे लिए एक रोमांचक सीरीज होगी"  उन्होंने कहा "हम वहां पूरी तरह से सीरीज जीतने की उम्मीद के साथ जा रहे हैं लेकिन हमें वहां पहुंचने से पहले श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बहुत मेहनत करनी होगी."

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट सात विकेट से जीता था. टीम ने अपने स्टार खिलाड़ियों बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था लेकिन भारत दौरे के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: गाबा टेस्ट में जीत के हीरो रहे सिराज बोले- मां ने किया पिता के सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित

युवराज ने शेयर किया भरतनाट्यम स्टाइल में गेंदबादी कर रहे शख्स का वीडियो, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget