एक्सप्लोरर

आज क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टक्कर, दोनों ने आजतक नहीं जीता ये खिताब

सितारों से सजी इंग्लैंड टीम लाडर्स पर प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी. इंग्लैंड के फेमस फाइव यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि 1979, 1987 और 1992 के बाद अब वे खिताब से नहीं चूकने पाये.

लंदन: आज क्रिकेट को एक नया विश्व चैम्पियन मिलेगा, जब आज खिताब के लिये क्रिकेट का जनक इंग्लैंड और हमेशा 'अंडरडाग' मानी जाने वाली न्यूजीलैंड टीम एक दूसरे के सामने होंगे. इंग्लैंड ने 1966 में फीफा विश्व कप जीता लेकिन क्रिकेट में उसकी झोली खाली रही. इयोन मोर्गन की टीम का सफर भी उतार चढाव भरा रहा, लेकिन यह जीत के तेवरों वाली टीम बनकर उभरी. वह भी ऐसे समय में जब ब्रिटेन में क्रिकेट का मुफ्त प्रसारण नहीं होता है. सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद आज हालात एकदम अलग होंगे जब सभी रास्ते क्रिकेट के मैदान की तरफ मुड़ेंगे. पहली बार देश में फुटबाल हाशिये पर होगा और क्रिकेट की चर्चा आम रहेगी. पहली बार इंग्लैंड में किसी वनडे टीम ने अपने जबर्दस्त आक्रामक खेल से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है. पिछले विश्व कप में पहले चरण से बाहर होने के अपमान को उसने प्रेरणा की तरह लिया और शिखर पर जा पहुंची. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के पास केन विलियमसन के रूप में कूल कप्तान है जो समय समय पर उनके लिये संकटमोचक भी साबित हुआ है. सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद उनके हौसले बुलंद होंगे. 1979 में सबसे पहले इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल खेला जानी बेयरस्टा, जैसन राय, जो रूट, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे सितारों से सजी इंग्लैंड टीम लाडर्स पर प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी. इंग्लैंड के फेमस फाइव यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि 1979, 1987 और 1992 के बाद अब वे खिताब से नहीं चूकने पाये. सबसे पहले 1979 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल खेला. इसके बाद 1987 में ईडन गार्डन पर फाइनल में एलेन बार्डर की अगुवाई वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें हराया. उस मैच में माइक गैटिंग ने बेहद खराब रिवर्स स्वीप खेला था. आखिरी बार 1992 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया आखिरी बार 1992 में इमरान खान की पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड को हराया. इस बार राय (426 रन) और बेयरस्टा (496 रन) शानदार फार्म में है और हर गेंदबाज की धज्जियां उड़ाई है. ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी उनके बल्लों पर किस तरह अंकुश लगाते हैं, यह देखना रोचक होगा. जो रूट (549) ने मध्यक्रम को स्थिरता दी है जबकि स्टोक्स टीम को संतुलन देते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर (19 विकेट), क्रिस वोक्स (13 विकेट) और लियाम प्लंकेट (आठ विकेट) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा मैच न्यूजीलैंड की टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछली बार विश्व कप फाइनल खेल चुके हैं. विलियमसन 548 रन बना चुके हैं जबकि रोस टेलर ने 335 रन बनाये हैं. गेंदबाजी में मिशेल सेंटनेर, जिम्मी नीशाम, कोलिन डे ग्रांडहोमे भरोसेमंद साबित हुए हैं. मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. यह भी पढ़ें- भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 की उलटी गिनती शुरू, कल सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर होगा प्रक्षेपण करतारपुर कॉरिडोर: आज बातचीत के लिए आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान के अधिकारी, कई मुद्दे उठाएगा भारत राजस्थान: राजसमंद में पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, जमीनी विवाद की जांच करके लौट रहे थे मॉब लिंचिंग रोकने के लिए जल्द कानून लाएगी योगी सरकार, दोषियों के लिए आजीवन कारावास तक का है प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget