एक्सप्लोरर

जब शिखर धवन आएगा तो क्या होगा मैं नहीं जानता: अजिंक्य रहाणे

जब शिखर धवन आएगा तो क्या होगा मैं नहीं जानता: अजिंक्य रहाणे
इंदौर: शिखर धवन की अनुपस्थिति के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान वनडे श्रृंखला में पारी का आगाज कर रहे अंजिक्य रहाणे ने आज यहां कहा कि केवल वही नहीं बल्कि भारतीय टीम का हर सदस्य बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर खेलने के लिये मानसिक रूप से तैयार रहता है और यह टीम के लिये कोई समस्या नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिखर की वापसी के बाद क्या होगा उन्हें नहीं पता. धवन पारिवारिक कारणों से पहले तीन मैच से बाहर हो गये थे और ऐसे में रहाणे को मौका मिला. वह चेन्नई में पहले वनडे में नहीं चल पाये थे लेकिन कोलकाता में दूसरे वनडे में उन्होंने अर्धशतक जमाया. रहाणे ने अब तक वनडे में जो 81 मैच खेले हैं उनमें से 51 में वह पारी की शुरूआत करने के लिये उतरे और उन्होंने कहा कि टीम का हर बल्लेबाज किसी भी क्रम में खेलने के लिये मानसिक रूप से मजबूत है. रहाणे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘सामंजस्य बिठाना पूरी तरह से मानसिक है. अच्छी बात यह है कि इस टीम में कोई भी किसी भी स्थान पर खेल सकता है. मैं शीर्ष क्रम तथा तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर खेल सकता हूं. परिस्थिति के अनुसार खेलना महत्वपूर्ण होता है. ’’ धवन की चौथे वनडे में वापसी के बाद रहाणे को बाहर होना पड़ सकता है लेकिन वह इसे चिंतित नहीं हैं और केवल अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘देखिये मैं भविष्य के बारे में नहीं सोचता हूं. जब भी मुझे मौका मिलता है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. भविष्य में क्या होगा इस पर विचार नहीं करता हूं. मैं हर मैच में शतक जड़ने के बारे में नहीं सोचता. अगर मैं 40-50 रन भी बनाता हूं और वे टीम के काम आते हैं तो यह महत्वपूर्ण है. जब शिखर आएगा तो क्या होगा मैं नहीं जानता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, बदल दिया ईस्ट जोन का पूरा इतिहास
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, बदल दिया ईस्ट जोन का पूरा इतिहास
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी...
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी
IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी? सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम
IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी? सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
Embed widget