एक्सप्लोरर

दिनेश चांडीमल के अंगूठे में लगी चोट, वनडे सीरीज से हुए बाहर

दिनेश चांडीमल के अंगूठे में लगी चोट, वनडे सीरीज से हुए बाहर
पल्लेकल: टेस्ट के बाद वनडे सीरीज़ गंवाई, फिर कप्तान पर दो मैच का बैन और अब श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज़ का चोटिल होकर बाहर होना बस यही बाकी रह गया था.  भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांडीमल को बल्लेबाजी के दौरान अंगूठे में चोट लग गई जिसकी वजह से वो वनडे सीरीज में बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से मात देकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.  श्रीलंका क्रिकेट ने एक मीडिया रिलीज़ जारी करते हुए कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट ने ये साफ कर दिया है कि टेस्ट कप्तान दिनेश चांदीमल सीधे हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर की वजह से बाकी बची सीरीज़ से बाहर हो गए हैं.' श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा कि चांडीमल अपनी चोट को कोलंबो में एक विशेषज्ञ को दिखाएंगे. तीसरे वनडे में चांडीमल उस समय 25 के स्कोर पर थे, जब हार्दिक पांड्या की गेंद का सामना करते हुए उनके दाएं अंगूठे पर चोट लग गई. हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा. ऐसे में वह 36 के स्कोर पर हार्दिक की गेंद पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट हो गए. भारत के खिलाफ शुरू हुए इस दौरे में चांडीमल श्रीलंका टीम के एकमात्र बल्लेबाज नहीं हैं, जो चोटिल हुए हैं. उनसे पहले असेला गुणारत्ने और नुवान प्रदीप भी चोटिल होने के कारण अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget