एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: फ्रांस के साथ ड्रॉ खेलकर अंतिम 16 में पहुंचा डेनमार्क

फ्रांस अपने ग्रुप में तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ साथ पहले नंबर पर रहा.

फीफा वर्ल्ड कप में डेनमार्क ने ग्रुप-सी के मैच में फ्रांस के साथ ड्रॉ खेलकर अंतिम-16 में एंट्री कर ली है. इस विश्व कप का यह पहला मैच है जिसमें कोई गोल नहीं हुआ. इस ड्रॉ के बाद अब डेनमार्क के पांच अंक हो गए हैं और अपने ग्रुप से अंतिम-16 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. वहीं फ्रांस पहले ही अंतिम-16 में पहुंच चुकी है लेकिन इस मैच के ड्रॉ रहने के बाद उसके सात अंक हो गए हैं. फ्रांस अपने ग्रुप में तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ साथ पहले नंबर पर रहा. ग्रुप-सी से पेरु और आस्ट्रेलिया बाहर हो चुकी है. पेरु के तीन मैचों में तीन अंक रहे जबकि आस्ट्रेलिया के नाम तीन मैचों में एक ड्रॉ और दो हार के बाद एक अंक रहा.

फ्रांस ने मुकाबले में आक्रमक शुरुआत की और उसे 16वें मिनट में पहला कार्नर मिला लेकिन थॉमस लेमार इसे गोल में नहीं डाल पाए. हालांकि टीम ने अपना आक्रमण जारी रखा. 23वें मिनट में डेनमार्क को एक कार्नर हासिल हुआ और इस बार क्रिस्टियन एरिकसन चूक गए.

इस मैच में छह बदलाव के साथ उतर रही फ्रांस ने 27वें मिनट में एक और कार्नर अर्जित किया जो बेकार चला गया. 30वें मिनट में डेनमार्क के पास गोल करने का आसान मौका था लेकिन एरिकसन फ्रांस के गोलकीपर स्टीव मंदंदा से टकराकर गिर गए और गेंद उनसे दूर चली गई. फ्रांस के ओउस्मान डेम्बेले 34वें मिनट में भी मिली फ्री किक का फायदा नहीं उठा सके.

39वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन ने दूर से एक शॉट लगाया जो सीधे नेट में जा रहा था लेकिन कैस्पर श्माइकल ने उसे रोक दिया. ग्रीजमैन 44वें मिनट में भी एक बेहतरीन पास पर गेंद को नेट के ऊपर से मार बैठे. हाफ टाइम तक दोनों टीमों में से कोई भी टीम खाता नहीं खोल पाई.

दूसरे हाफ के 50वें मिनट में फ्रांस ने बदलाव किया और लुकास हर्नान्डेज की जगह बेंजामिन मेन्डी को मैदान में उतारा. मुकाबले के 55वें मिनट में एरिकसन का 30 यार्ड से लगाया गया शॉट फ्रांस के मंदंदा ने रोक दिया. इसके बाद 60वें मिनट में डेनमार्क ने अपना पहला परिवर्तन किया और पियोने सिस्टो की जगह विक्टर फिश्चेर को मैदान में भेजा.

डेनमार्क को 63वें मिनट में कॉर्नर मिला और एरिकसन यहां भी चूक गए. 68वें मिनट में डेनमार्क को फ्री किक मिला और वह भी बेकार गई फ्रांस ने यहां एक और युवा खिलाड़ी नाबिल फकीर को ग्रीजमैन की जगह उतारा. फकीर ने आते ही शानदार मौका बनाया जो विफल रहा.

मुकाबले के समाप्त होने से कुछ मिनट पहले ही दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन कामयाबी किसी को नहीं मिली. निर्धारित समय समाप्त होने के बाद मुकाबले में तीन मिनट का इंजुरी समय जोड़ा गया, इसके बाद बावजूद भी गोल नहीं हुआ और मैच गोलरहित ड्रॉ रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल
Spain vs Argentina फाइनल से पहले शकीरा ने लियोनेल मेसी को लेकर क्या कहा, Antonela ने भी किया रियेक्ट
Spain vs Argentina फाइनल से पहले शकीरा ने लियोनेल मेसी को लेकर क्या कहा, Antonela ने भी किया रियेक्ट
फॉकलैंड बैनर विवाद पर व्हाइट हाउस की एंट्री, अब FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन
फॉकलैंड बैनर विवाद पर व्हाइट हाउस की एंट्री, अब FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन
FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मुकाबले में मैदान के बाहर भी गुरु और चेले की जंग
स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मुकाबले में मैदान के बाहर भी गुरु और चेले की जंग

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget