एक्सप्लोरर

FIFA 2018: मौजूदा चैंपियन जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर, कोरिया ने 2-0 से हराया

1938 के बाद यह पहला मौका है जब 4 बार की चैंपियन जर्मनी वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड में बाहर हुई है. वैसे इससे पहले 2002 में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस, 2010 में डिफेंडिंग चैंपियन इटली, 2014 में डिफेंडिंग चैंपियन स्पेन भी ग्रुप स्टेज में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे.

फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप F के अहम मुकाबले में मौजूदा चैंपियन जर्मनी को कोरिया ने 2-0 से हरा कर विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए जर्मनी का यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था. इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में स्वीडन ने मेक्सिको को 3-0 से हराकर अगले राउंड में जगह बना ली है. ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबलों में से दो हारकर जर्मनी आखिरी पायदान पर रही. अब इस ग्रुप से दो टीमें स्वीडेन और मैक्सिको आगे जाएंगे वहीं, जर्मनी और साउथ कोरिया का सफर विश्वकप में यहीं खत्म हो गया. जाते-जाते भी साउथ कोरिया ने अपनी शानदार जीत के साथ सफर खत्म किया है.

1938 के बाद यह पहला मौका है जब 4 बार की चैंपियन रही जर्मनी वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड में बाहर हुई है. वैसे इससे पहले 2002 में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस, 2010 में डिफेंडिंग चैंपियन इटली, 2014 में डिफेंडिंग चैंपियन स्पेन भी ग्रुप स्टेज में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे.

दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया ने फीफा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली और अपनी अब तक की सबसे यादगार जीत दर्ज की. कजान ऐरेना में खेले गए मुकाबले की शुरुआत से जर्मनी ने गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने का प्रयास किया.  91वें मिनट में  किम यॉन्ग उन ने कोरिया की ओर से पहला गोल दागा. ये गोल खुद में मैच के लिए निर्णायक था लेकिन 90+6 वें मिनट में सॉन ह्यूंग मिन ने दूसरा गोल कोरिया के लिए दागा. ये गोल सही मायने में जर्मनी की मदद से किया गया गोल था. इस गोल होने के वक्त जर्मनी के कीपर मैनुअल न्यूअर सहित कोई भी डिंफेस में गोल पोस्ट के पास था ही नहीं.  इस तरह कोरिया ने ये मैच 2-0 से अपने  नाम किया.

गोल करने के मौके नहीं भुना पाई जर्मनी

गेंद पर अधिक नियंत्रण रखने के बावजूद जर्मनी के खिलाड़ियों ने गोल करने के अधिक मौके नहीं बनाए. 25वें मिनट इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर से खेलने वाले स्टार फारवर्ड सोन हुंगमिन को बॉक्स के भीतर गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए.

जर्मनी को मैच में गोल करने का पहला साफ मौका 39वें मिनट में मिला. स्ट्राइकर टीमो वेन्रेर ने कॉर्नर पर बॉक्स में मौजूद डिफेंडर मैट्स हुमल्स को पास दिया जिस पर हुमल्स गोल करने का प्रयास किया. हालांकि, कोरिया के गोलकीपर जो ह्योनवू ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को मैच में बनाए रखा.

मैच के आखिरी मिनटों में कोरिया ने किए दो गोल

मौजूदा चैम्पियन ने दूसरे हाफ की तेज शुरुआत की और 47वें मिनट में मिडफील्डर लियोन गोरेट्ज्का ने बॉक्स के भीतर से हेडर लगाकर गोल करने का प्रयास किया लेकिन गोलकीपर ने अपनी दाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया.

मैच के 64वें मिनट में वेर्नेर ने गोल करने का एक और मौका गंवा दिया. इसके चार मिनट बाद, स्ट्राइकर मारियो गोमेज ने बॉक्स के अंदर से शानदार हेडर लगाया लेकिन एक बार फिर कोरिया के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया.

अंतिम क्षणों में जर्मनी ने अपना आक्रमण तेज किया जिसके कारण मिडफील्डर में कोरिया के खिलाड़ियों को काफी जगह मिली और इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में किम यंग-ग्वोन ने हेडर से गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.

इसके तीन मिनट बाद, सोन हुंगमिन ने दक्षिण कोरिया के लिए दूसरा गोल दागा. उस समय जर्मन गोलकीपर नॉयर गोलपोस्ट छोड़कर अपने साथियों की मदद के लिए मिडफील्ड में आ चुके थे. हुंगमिन ने खाली पड़े गोलपोस्ट को भेदते हुए ऐतिहासिक गोल दागा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget