एक्सप्लोरर

CWG Hockey Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में क्यों हारी भारतीय हॉकी टीम? कोच ने डिटेल में बताया

CWG 2022 Hockey Final: बर्मिंघम 2022 कॉमनवेलथ गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह से भारतीय टीम को हरा दिया. अब भारतीय टीम के कोच ने हार की वजह बताई है.

CWG 2022, Hockey Final: बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में बेहद ही खराब प्रदर्शन से निराश भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने अपने खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए जरूरी ऊर्जा और कौशल की कमी थी. एकतरफा फाइनल में भारतीय टीम को 7-0 से शर्मनाक हार के बाद रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. 

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय टीम को हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया ने बौना साबित कर दिया. दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 की कड़वी यादें हॉकी प्रेमियों के जेहन में फिर ताजा हो गईं जब फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 8-0 से हराया था.  

रीड ने मैच के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, ऊर्जा नाम की एक चीज होती है और मुझे नहीं लगता कि वह आज हमारे पास वह थी.  जब आप ऑस्ट्रेलिया से खेलते हैं तो ऐसा कभी-कभी ऐसा हो सकता है. लेकिन मैं निराश हूं कि हम बिल्कुल भी अच्छा नहीं खेल पाए. हमने खुद को नीचे दिखाया. मैच से पहले हमने जिन चीजों के बारे में बात की, वह नहीं कर सके. यह निराशाजनक है.

इन खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की भारतीय टीम पर यह तीसरी जीत है.टीम को इससे पहले दिल्ली और ग्लासगो (2014) में भी ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.रीड ने दबाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ बड़े स्तर पर दबाव हमेशा रहेगा.यह कभी दूर नहीं होगा.कौन जानता है कि इतिहास क्या है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है.मैंने उनसे कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और परिणाम खुद आयेगा.जैसा कि मैंने कहा कि हमें अभी बहुत सुधार करना है।’’

सबसे ज्यादा निराशा पीआर श्रीजेश के रही जो अपने आखिरी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे थे.अगर श्रीजेश गोल के आगे नहीं होते तो हार का अंतर और अधिक होता .उनके लिए इस हार को पचा पाना मुश्किल था.उन्होंने कहा, ‘‘ हमने रजत मेडल नहीं जीता, हमने स्वर्ण गंवाया.यह निराशाजनक है, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों जैसे टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचना बहुत अच्छी बात है.’’

यह भी पढ़ें:

Lakshya Sen Profile: जानिए कौन हैं 20 साल के लक्ष्य सेन जिन्होंने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता 20 गोल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget