एक्सप्लोरर

CWG 2018: डिस्कस थ्रो में भारत ने जीते दो मेडल, सीमा पुनिया ने जीता सिल्वर, ढिल्लन ने भी अपने नाम किया ब्रॉन्ज

भारत की अनुभवी सीमा पुनिया ने भारत को डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल दिलाया है. तो वहीं इसी स्पर्धा में भारत की एक और अन्य एथलीट नवजीत ढिल्लन ने भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

नई दिल्ली: गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए आठवां दिन सुनहरा साबित हो रहा है. कुछ घंटे पहले भारत ने जहां 5 पदकों पर अपना कब्जा किया जिसमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल था तो वहीं भारत की अनुभवी सीमा पुनिया ने भारत को डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल दिलाया है. तो वहीं इसी स्पर्धा में भारत की एक और अन्य एथलीट नवजीत ढिल्लन ने भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

आपको बता दें कि इसी मुकाबले में आस्ट्रेलिया की डानी स्टीवंस ने राष्ट्रमंडल खेलों का 20 साल पुराना गेम रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया.

सीमा ने जीता सिल्वर

सीमा ने सभी आठ प्रयासों में 60.41 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीता. इसके अलावा, नवजीत ने 57.43 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया.

स्टीवंस ने 68.26 मीटर का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. न्यूजीलैंड की बेट्रिस रोइनी लियुआ ने 20 सितम्बर, 1998 में कुआलालम्पुर में 65.92 मीटर तक डिस्कस थ्रो में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे स्टीवंस ने तोड़ दिया.

भारत की झोली में अभी तक 31 मेडल

राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारत की झोली में अभी तक 31 मेडल्स आ चुके हैं. जिसमें 14 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. बैडमिंटन और टेबल टेनिस में जहां सायना नेहवाल और मनिका बत्रा ने अगले राउंड में जगह बना ली है तो वहीं अब देखना होगा कि दिन के अंतिम हॉकी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और भारत में से कौन सी टीम जीत दर्ज करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget